फैन की हत्या के आरोपी एक्टर का घटा 10 किलो वजन, दर्शन के हेल्थ अपडेट में चौंकाने वाले खुलासे

Darshan Thoogudeepa Health Update: कन्नड़ अभिनेता दर्शन थूगुदीप हाल ही में बेल्लारी केंद्रीय जेल से जमानत पर रिहा हुए हैं, लेकिन उनके हेल्थ को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। दरअसल जेल से बाहर आते ही उन्हें बैंगलोर के केंगेरी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर पीठ और पैर के दर्द की समस्या का सामना कर रहे एक्टर को लेकर अब क्या हेल्थ अपडेट है, चलिए आपको बताते हैं। 

एक्टर दर्शन का घटा 10 किलो वजन

एक्टर दर्शन का घटा 10 किलो वजन

Darshan Thoogudeepa Health Update: कन्नड़ अभिनेता दर्शन थूगुदीप हाल ही में बेल्लारी केंद्रीय जेल से जमानत पर रिहा हुए हैं, लेकिन उनके हेल्थ को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। दरअसल जेल से बाहर आते ही उन्हें बैंगलोर के केंगेरी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर पीठ और पैर के दर्द की समस्या का सामना कर रहे एक्टर को लेकर अब क्या हेल्थ अपडेट है, चलिए आपको बताते हैं।

विज्ञापन

एक्टर दर्शन का क्या है हेल्थ अपडेट?

अभिनेता दर्शन फिट शरीर और फिटनेस के लिए जाने जाते थे, लेकिन जेल में रहने के बाद महज 3 महीने में ही उनका वजन करीब 10 किलोग्राम घट गया है, जिससे उनके स्वास्थ्य में तेजी से गिरावट आई है। पिछले दिनों एक्टर को कर्नाटक हाईकोर्ट की ओर से जमानत दी गई है क्योंकि उन्हें पीठ दर्द के इलाज के लिए अस्पताल जाना था।

विज्ञापन

दर्शन के फैंस और मीडिया उनकी स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर अटकलें लगा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक जेल में रहते हुए वो अपनी सामान्य डाइट और वर्कआउट को फॉलो नहीं कर पाए जिसके चलते उनकी मांसपेशियों में कमी आई और उनकी पीठ का दर्द भी बढ़ गया। उनके वकील ने कोर्ट में ये भी बताया कि उनके जेल में रहने के कारण स्वास्थ्य में गिरावट आई है।

विज्ञापन

डॉक्टरों ने दर्शन की हेल्थ पर क्या कहा?

अस्पताल में उनका इलाज कर रहे डॉ. नवीन अप्पाजी गौड़ा ने कहा कि अभिनेता की बाईं टांग में काफी कमजोरी आ गई है और पीठ का दर्द उनके वजन घटने के बाद और बढ़ गया है। मीडिया से बातचीत करते हुए डॉक्टर ने कहा, ‘हम अभी उनके लक्षणों के कारणों की जांच कर रहे हैं। प्रारंभिक जांच पूरी हो चुकी हैं, लेकिन आगे एमआरआई, एक्स-रे और खून टेस्ट किए जाएंगे ताकि स्थिति की पूरी जानकारी मिल सके’।

रिपोर्ट्स 24 से 48 घंटों में आने की संभावना है, जिससे ये तय होगा कि क्या अभिनेता को सर्जरी की जरूरत है या उन्हें इलाज से ही राहत मिल जाएगी। इस समय दर्शन अस्पताल में निगरानी में हैं, जहां उनकी पत्नी विजयलक्ष्मी उनके साथ हैं। दर्शन की अचानक वजन घटाने और मांसपेशियों के कमजोर होने से उनके फैंस में चिंता है।

विज्ञापन

दर्शन के लिए आगे की राह मुश्किल

आपको बता दें दर्शन के लिए ये समय बेहद चुनौतीपूर्ण है, क्योंकि फैन रेणुकस्वामी की मौत के आरोपी एक्टर के खिलाफ पुलिस की चार्जशीट चीख-चीख कर कहती है कि वो अपराधी हैं। कर्नाटक हाईकोर्ट ने उन्हें 30 अक्टूबर को छह हफ्तों के लिए अंतरिम जमानत दी है जिसके बाद उन्हें फिर से जेल वापस जाना होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ