Darshan Thoogudeepa: रेणुकास्वामी मर्डर केस अभी भी चर्चा में है। इस मामले में आरोपी कन्नड़ एक्टर दर्शन भी किसी ना किसी वजह से चर्चा में आ जाते हैं। हाल ही में दर्शन जेल से वायरल हो रही फोटो और वीडियो को लेकर चर्चा में थे, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि दर्शन का जेल में रहना मुश्किल हो रहा है। अब भई सलाखों के पीछे अपने कर्मों की सजा भुगत रहे दर्शन ने डिमांड ही कुछ ऐसी की है।
रेणुकास्वामी मर्डर केस में मुख्य आरोपी हैं दर्शन
ये तो सभी जानते हैं कि अभिनेता दर्शन इस वक्त जेल में बंद हैं। रेणुकास्वामी मर्डर केस में दर्शन मुख्य आरोपी हैं। हालांकि अब दर्शन ने जेल से मांग की है कि उन्हें पीठ की हड्डी में समस्या और कब्ज की शिकायत है और इस वजह से उन्हें नीचे बैठने में तकलीफ हो रही है। इसलिए दर्शन ने टॉयलेट के लिए सर्जिकल चेयर की डिमांड की है। दर्शन की इस मांग पर जेल अधिकारी इस पर विचार कर रहे हैं।
डॉक्टर कर रहे जांच
इतना ही नहीं बल्कि इस मामले में दर्शन के रिपोर्ट्स भी मंगवाई गई हैं। बेंगलुरु से एक्टर की हेल्थ रिपोर्ट्स आई हैं, जिनकी जांच डॉक्टरों द्वारा की जा रही है। गौरतलब है कि बीते दिन यानी संडे को भी दर्शन की जांच की गई है। साथ ही उम्मीद की जा रही है कि आज यानी सोमवार को उन्हें सर्जिकल चेयर दे दी जाएगी। इसके अलावा कहा जा रहा है कि एक्टर को जेल का खाना भी रास नहीं आ रहा है।
जेल में कैसे जी रहे दर्शन?
संडे को एक्टर ने जेल का खाना खाया, लेकिन शनिवार को अभिनेता की वाइफ उनसे मिलने के लिए आई थीं। एक्टर की वाइफ ने उन्हें कुछ स्नैक्स भी दिए थे। साथ ही जानकारी मिली है कि दर्शन बैरक में ही टहलते हैं और रात को 9 बजते ही सो जाते हैं।
5 बड़े पॉइंट्स
- दर्शन की मेडिकल रिपोर्ट्स एक्टर के परिवार ने डॉक्टरों को जांच के लिए दी हैं, जिनकी जांच की जा रही है।
- आरोपी एक्टर दर्शन ने अपनी परेशानी बताते हुए डीआईजी के सामने पीठ और हाथ में दर्द की शिकायत रखते हुए सर्जिकल चेयर की डिमांड की है।
- दर्शन की इस डिमांड के बाद स्टाफ नर्स और ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने एक्टर की जांच की। हालांकि ये बेहद नॉर्मल जांच थी। इसमें बीपी, शुगर जैसी छोटी हेल्थ परेशानियों की जांच की गई है।
- आज यानी सोमवार को सीनियर डॉक्टर दर्शन की हेल्थ की जांच करेंगे।
- बता दें कि दर्शन की मेडिकल रिपोर्ट्स के आधार पर ही आगे की जांच की जाएगी।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18 में सलमान खान पर ताजा अपडेट, शो की प्रीमियर डेट भी हुई रिवील
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
1 hr agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
3 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
4 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
6 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
6 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
7 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
9 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
11 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
12 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines