Darshan Raval Wedding Pictures Viral: मशहूर सिंगर दर्शन रावल ने हाल ही में अपनी शादी की तस्वीरें शेयर करके सभी को चौंका दिया है। दरअसल, दर्शन ने अपनी बेस्ट फ्रेंड धरल सुरेलिया से शादी कर ली है। इस खुशखबरी को सिंगर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया, जहां उन्होंने अपनी शादी की तस्वीरें पोस्ट कीं और लिखा, ‘माय बेस्ट फ्रेंड फॉरएवर।’ उनके इस पोस्ट के बाद उनके फैंस को बेहतरीन सरप्राइज मिला है क्योंकि किसी को दर्शन की शादी की भनक भी नहीं लगी थी।
दूल्हा-दुल्हन की तस्वीरें हुईं वायरल
शादी के इस खास मौके पर दर्शन और उनकी पत्नी धरल सुरेलिया दोनों ही बेहद खूबसूरत नजर आ रहे थे। धरल ने लाल रंग का लहंगा पहना था, जो शानदार कढ़ाई से सजा हुआ था। उन्होंने अपने लुक को दुल्हन के गहनों, हल्के मेकअप और खूबसूरत बंधे हुए बालों के साथ पूरा किया था। खास बात ये है कि धरल ने दो दुपट्टे पहने थे, जिनमें से एक उनके सिर पर पिन किया गया था और दूसरा कंधे पर रखा गया था। वहीं दर्शन रावल आइवरी-टोन्ड चिकनकारी शेरवानी में बहुत ही स्मार्ट नजर आ रहे थे, जिसे उन्होंने मैचिंग पैंट और दोशाले के साथ पहना था।
कौन हैं दर्शन की पत्नी धरल सुरेलिया?
अब बात करें दर्शन रावल की पत्नी धरल सुरेलिया की, तो वो एक पेशेवर आर्किटेक्ट और डिजाइनर हैं। धरल ने अपनी पढ़ाई बैबसन कॉलेज से की है और इसके बाद उन्होंने एंटरप्रेन्योरशिप में एम.एससी की डिग्री हासिल की। वो बटर कॉन्सेप्ट्स नामक डिजाइन फर्म की संस्थापक भी हैं। उनके पेशेवर जीवन के बारे में जानकारी उनकी लिंक्डइन प्रोफाइल से मिली है, जहां उन्होंने खुद को एक सफल एंटरप्रेन्योर के तौर पर पेश किया है।
दर्शन को मिल रही हैं बधाइयां
दर्शन रावल की शादी की खबर के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस और शुभचिंतकों की बधाइयों का तांता लग गया। दर्शन की आवाज और उनके गाने लोगों के बीच हमेशा ही लोकप्रिय रहे हैं। वो बॉलीवुड के सबसे प्रिय गायकों में से एक माने जाते हैं, जिन्होंने अपनी आवाज से कई हिट गाने दिए हैं। उनके फेमस गानों में ‘प्रेम रतन धन पायो’ का ‘जब तुम चाहो’, ‘तेरा सुरूर’ का ‘मैं वो चांद’, ‘सनम तेरी कसम’ का ‘खींच मेरी फोटो’, ‘लवयात्री’ का ‘चोगाड़ा’ और ‘दिल जुलाहा’ जैसे गाने शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: Saif Ali Khan पर हमला करने वाला हुआ गिरफ्तार, लेबर कैंप में छुपकर बैठा था आरोपी
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
2 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
4 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
5 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
5 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
6 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
6 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
7 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
8 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
9 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines