Darshan Jariwala Resigns CINTAA Vice President: मशहूर एक्टर दर्शन जरीवाला को लेकर बड़ी खबर आ रही है। दर्शन जरीवाला ने CINTAA (सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन) के उपाध्यक्ष और कार्यकारी सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया है, जिसके बाद से वो लगातार सुर्खियों में है। आइए जानते हैं कि आखिर क्या है दर्शन जरीवाला के इतने बड़े फैसले की वजह?
यह भी पढ़ें- Grammy Awards 2024 में फिर भारत का जलवा, शंकर महादेवन-जाकिर हुसैन ने जीता ग्रैमी
महिला ने दर्शन पर लगाए गंभीर आरोप
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि दर्शन जरीवाला पर एक महीने पहले एक महिला ने कई गंभीर आरोप लगाए थे, जिसकी वजह से उन्हें इस्तीफा देना पड़ा। दरअसल, मामला ये है कि कोलकाता की एक महिला ने दर्शन पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि दर्शन ने गंधर्व विवाह के माध्यम से एक मंदिर शादी की और फिर जब वो गर्भवती हो गई, तो उसे अपनाने से इंकार कर दिया।
अमित बहल ने किया रिएक्ट
रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर अमित बहल (CINTAA के महासचिव) ने इस पर बात की है। अमित ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में बताया कि यह मामला CINTAA की प्रतिष्ठा पर गहरा असर डाल रहा है और इसलिए उन्होंने इस्तीफा दे दिया है। अमित ने कहा कि वो महिला हमारी सदस्य नहीं है, लेकिन हमारे कई सहकर्मी सोशल मीडिया पर उनके मित्र है।
दर्शन ने भी महिला पर किया मानहानि का केस दर्ज
बता दें कि महिला ने दर्शन पर रिश्ते में धोखाधड़ी देने का आरोप लगाया है और इस मामले में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो दर्शन ने भी महिला पर मानहानि का केस दर्ज किया है।
कौन हैं दर्शन जरीवाला?
दर्शन जरीवाला की बात करें तो वो एक मशहूर अभिनेता हैं। दर्शन ने ना सिर्फ हिंदी और गुजराती फिल्मों बल्कि हिंदी वेब शोज भी किए हैं। अपने करियर में दर्शन ने 90 से भी ज्यादा प्रोजेक्ट्स पर काम किया है। बता दें कि दर्शन की आखिरी गुजराती फिल्म कामथान है, जो हाल ही में रिलीज हुई है। फिल्म कामथान को शुक्रवार यानी 2 फरवरी को रिलीज किया गया है।
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
8 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
10 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
11 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
11 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
13 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
13 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 day agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines