Devin Harjes Passed Away: ‘डेयरडेविल’, ‘ब्लू ब्लड्स’ और ‘बोर्डवॉक एम्पायर’ जैसी वेब सीरीज में नजर आ चुके फेमस एक्टर डेविन हरजेस का निधन हो गया है। वह पिछले काफी वक्त से कैंसर से जूझ रहे थे। अपनी बीमारी से लंबे समय तक लड़ने के बाद डेविन हरजेस ने 41 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। इस खबर के आते ही फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। डेविन हरजेस के फैंस सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
इलाज के दौरान ली अंतिम सांस
हॉलीवुड रिपोर्टर के अनुसार, एक्टर डेविन हरजेस को फरवरी में अपनी कैंसर की बीमारी के बारे में पता चला था। इसके बाद से वह इस जानलेवा बीमारी से जूझ रहे थे। उन्हें न्यूयॉर्क शहर के माउंट सिनाई वेस्ट अस्पताल इलाज के लिए भर्ती करवाया गया था। पिछले महीने मंगलवार, 27 मई को डेविन हरजेस ने इलाज के दौरान अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली है।
एंटोनियो डिफोंजो ने जताया दुख
उधर, डेविन हरजेस के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। निर्देशक एंटोनियो डिफोंजो ने एक्टर के निधन पर शोक जताते हुए इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा, ‘बेहद दुखद खबर है कि हमने डेविन हरजेस को खो दिया। बेहतरीन एक्टर और दोस्त। वह हमेशा बेहतर होने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने जो भी किया उसे पूरे दिल और आत्मा के साथ किया। हम आपको और द बॉयज ऑफ समर और हमारी जिंदगी में आपके बेहतरीन हिस्से को कभी नहीं भूलेंगे। शांति से आराम करें लायन हार्ट।’
यह भी पढ़ें: Race Across the World के स्टार का निधन, 24 की उम्र में भयंकर एक्सीडेंट ने छीन ली जिंदगी
डेविन हरजेस का करियर
1983 में टेक्सास के लुबॉक में जन्मे डेविन हरजेस ने कॉलेज टाइम से ही थिएटर करना शुरू कर दिया था। न्यूयॉर्क जाने के बाद उन्होंने कई शो किए। हालांकि डेविन को पॉपुलैरिटी एचबीओ के ‘बोर्डवॉक एम्पायर’ के दूसरे सीजन से मिली। इस शो में दो एपिसोड्स में उन्होंने बॉक्सिंग लीजेंड जैक डेम्पसी का किरदार प्ले किया था। इसके बाद डेविन हरजेस ‘ब्लू ब्लड्स’, ‘बोर्डवॉक एम्पायर’ और ‘डेयरडेविल’ जैसे कई शोज में नजर आए। नेटफ्लिक्स की साइंस फिक्शन सीरीज ‘मैनिफेस्ट’ में पीट बेलर के किरदार में उन्हें काफी पसंद किया गया था।
संबंधित खबरें
'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
26 mins ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 hr agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
2 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
2 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
2 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
4 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
4 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
5 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
5 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines