Dalljiet Kaur दिल के बाद बॉडी से भी मिटा देंगी पति का नामों-निशान, पोस्ट शेयर कर किया खास ऐलान

Dalljiet Kaur Viral Post: दलजीत कौर ने एक पोस्ट शेयर कर खास ऐलान किया है। एक्ट्रेस अब अपने पति से मैचिंग टैटू को हटा देंगी, जो उन्होंने एक उम्मीद में बनवाया था। अब वो पति की कोई याद अपने साथ नहीं रखना चाहतीं।

Dalljiet Kaur Viral Post

Dalljiet Kaur Viral Post

Dalljiet Kaur Viral Post: पॉपुलर एक्ट्रेस दलजीत कौर अपनी दूसरी शादी टूटने की वजह से काफी दुखी हैं। एक बार फिर उनका दिल टूट चुका है। अब एक्ट्रेस खुलकर अपनी शादी टूटने का कारण और पति की बेबफाई की कहानी जमाने को सुना रही हैं। हाल ही में दलजीत कौर ने अपने साथ हुए धोखे के बाद FIR दर्ज करवाई है। अब लीगल एक्शन लेने के बाद दलजीत कौर पति का नामों-निशान अपनी जिंदगी से मिटाना चाहती हैं और उसकी शुरुआत वो अपनी बॉडी से करेंगी।

विज्ञापन

दलजीत ने करवाया था पति से मैचिंग टैटू

दलजीत ने खुद सोशल मीडिया पर अब इस बात का ऐलान किया है। एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर कर एक स्टोरी सुनाई है जो उनके टैटू से जुड़ी है। एक्ट्रेस ने रिवील किया कि अब वो अपना टैटू हटवा देंगी या फिर उसमे कुछ बदलाव कर देंगी। दरअसल, उन्होंने पति निखिल पटेल से मैचिंग करता हुआ टैटू बनवाया था। अब इस टैटू की कुछ तस्वीरों को जोड़कर दलजीत ने वीडियो शेयर किया है। बता दें, उनके और निखिल के पैर पर शामे टैटू है जिसमें एक क्लैप बोर्ड बना हुआ है। उस पर उर्दू में कुछ लिखा हुआ है और फिर लिखा है ‘टेक 2’। इसके साथ ही एक तारीख लिखी है ’07/09/22।’

विज्ञापन

इस टैटू से जुड़ी थी एक्ट्रेस की उम्मीदें

दलजीत ने इस टैटू को दिखाते हुए लिखा, ‘टेक 2। एक टैटू जो फिर से प्यार करने की ताकत देता है। फिर से विश्वास करने की ताकत। देश छोड़ने और प्यार के लिए सब कुछ समेटकर और परिवार पाने की वो उम्मीद जिसकी मुझे और जेडन को बहुत ज्यादा क्रेविंग थी। 9 साल के बाद मैंने ये कदम उठाया क्योंकि मैं एक परिवार होने की फैंटसी में खो गई थी और इन सब पर मुझे विश्वास करने के लिए कहा गया था। टेक 2 एक चांस था जो मैंने खुद को दिया था, किसी को पति कहने का। अपने बेटे को महसूस करवाने के लिए कि एक पिता का होना कैसा महसूस होता है।’

विज्ञापन

दलजीत अब मिटा देंगी पति की यादें

दलजीत ने आगे कहा, ‘अब मुझे पता है कि विश्वास और लॉयल्टी, प्यार और इज्जत, एकजुटता और कमिटमेंट जैसा कुछ नहीं होता। ये सब शुरू से ही नंबर के बारे में था और लॉयल्टी कभी थी ही नहीं। नंबर्स ज्यादा होने चाहिए ताकि जल्दी स्विच हो जाए! अब मुझे पता है, जब मुझसे कहा जा रहा था कि ‘हम इसे ठीक कर लेंगे’ उस वक्त एक रिप्लेसमेंट को भी ठीक किया जा रहा था.. वो सभी लोग जो मुझे मेरा टैटू बदलने को कह रहे हैं, हां मैं ये करने जा रही हूं। अच्छे आइडिया बताओ, हम कुछ मजेदार और क्रिएटिव करते हैं ताकि हीलिंग शुरू हो। कुछ मजेदार आइडियाज का इंतजार कर रही हूं।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ