Dalljiet Kaur ने पहले हटाई तस्वीरें, अब कर दिया पति को Instagram से अनफॉलो?

Dalljiet Kaur Unfollows Husband On Instagram: दलजीत कौर ने अब अपने सोशल मीडिया पर एक बड़ा बदलाव किया है। इसके बाद उनके पति के तलाक की अफवाहों को और भी हवा मिल गई है।

Dalljiet Kaur Unfollows Husband On Instagram

दलजीत कौर के तलाक की अफवाहों को फिर मिली हवा

Dalljiet Kaur Unfollows Husband On Instagram: पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) इन दिनों अपनी मैरिड लाइफ को लेकर मीडिया की सुर्खियों में बनी हुई हैं। दलजीत कौर की दूसरी शादी में आई प्रोब्लेम्स की खबरें सनसनी मचा रही हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि 1 साल से पहले ही इस कपल का रिश्ता डगमगा गया और अब हो सकता है कि ये दोनों हमेशा के लिए अलग हो जाएं। कई दिनों से ऐसी अफवाहें उड़ रही हैं कि दलजीत कौर अपने दूसरे पति निखिल पटेल (Nikhil Patel) से तलाक लेने वाली हैं। सोशल मीडिया से लगातार इनके मनमुटाव के हिंट मिल रहे हैं। फैंस जब भी एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम अकाउंट में झांकते हैं तो उन्हें एक नया मसला दिख जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दलजीत कौर ने पति संग तस्वीरें की डिलीट

कुछ दिनों पहले जब एक्ट्रेस के इंडिया आने की खबर मिली थी और ये सुनने में आया था कि उनके और निखिल के रिश्ते में दरार आ चुकी है। तब सभी ने दलजीत कौर के सोशल मीडिया अकाउंट पर जासूसी शुरू कर दी। पहले तो लोगों को ये पता चला कि एक्ट्रेस ने अपने दूसरे पति के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर की हुई सभी फोटोज डिलीट कर दी हैं। यहां तक कि शादी की फोटोज़ भी। इतना ही नहीं उनके अकाउंट पर निखिल संग कई रोमांटिक विडियोज भी मौजूद थे जो अब नजर नहीं आ रहे। इसके अलावा दलजीत कौर ने अपने नाम के आगे से निखिल का सरनेम भी ड्राप कर दिया है। वहीं, अब एक्ट्रेस के सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा दिखाई दिया जिसके बारे में जानकर आप भी दंग रह जाएंगे।

विज्ञापन

अब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर किया बड़ा बदलाव

अब दलजीत कौर के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक और बड़ा बदलाव दिखाई दे रहा है। अब पता चला है कि दलजीत कौर इतना सब करने के बाद अपने दूसरे पति निखिल पटेल को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है। जब आप एक्ट्रेस की फॉलोइंग लिस्ट में जाकर निखिल का नाम सर्च करेंगे तो वो आपको वहां नजर नहीं आएगा। साथ ही निखिल ने भी दलजीत कौर को सोशल मीडिया से अनफॉलो कर दिया है। इस बात से साफ समझ आ रहा है कि इस कपल में दूरी किस कदर बढ़ चुकी है और अब शायद इनके एक होने के चान्सेस भी कम होते जा रहे हैं।

दलजीत कौर ने पति को कर दिया अनफॉलो

विज्ञापन

लगातार इनके बीच आई दूरी के अलग-अलग संकेत मिल रहे हैं जिसकी वजह से फैंस घबराए हुए हैं। सभी को इस बात की चिंता सता रही है कि कहीं टीवी की इस मशहूर एक्ट्रेस की एक और शादी टूट तो नहीं जाएगी। दलजीत कौर लकी जिंदगी में प्यार का साथ छूट तो नहीं जाएगा! अब इन सवालों ने फैंस को परेशान कर दिया है। सभी लोग एक्ट्रेस की क्लियर स्टेटमेंट का इंतजार कर रहे हैं कि वो कब सामने आकर बताएंगी कि आखिर उनके और निखिल के बीच चल क्या रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ