Dalljiet Kaur: टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर पति निखिल पटेल से अलग होने के बाद सोशल मीडिया पर कई खुलासे कर चुकी हैं। एक्ट्रेस ने पति पर संगीन आरोप भी लगाए हैं और अपने दिल का दर्द भी कई बार बयां किया है। एक्ट्रेस ने कई बार पति की बेवफाई पर उन्हें लताड़ लगाई और अपनी सौतन को भी खरी खोटी सुनाई है। हाल ही में ऐसी भी खबरें सामने आई थीं दलजीत कौर के हसबैंड ने बिना तलाक के ही अपनी गर्लफ्रेंड से सगाई कर ली है। इस बार दलजीत का रिएक्शन भी सामने आ गया है।
दलजीत कौर ने फिर किया क्रिप्टिक पोस्ट
हालांकि, काफी समय से दलजीत इस मामले पर कुछ भी नहीं बोल रही हैं। वो अपने काम पर फोकस कर पाजिटिविटी पर ध्यान लगा रही हैं। एक्ट्रेस यूट्यूब पर व्लॉग्स शेयर कर अपनी लाइफ की पल-पल की अपडेट भी दे रही हैं। इस बीच अब लम्बे समय बाद उन्होंने इंस्टाग्राम हैंडल से कुछ क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किए हैं। एक्ट्रेस एक बार फिर लोगों का अटेंशन ग्रैब करने में कामयाब हो गई हैं क्योंकि उनके पोस्ट को अब उनकी टूटी हुई शादी से जोड़ा जा रहा है।
दुख में डूबीं दलजीत कौर
एक्ट्रेस की जिंदगी में आया तूफान!
आपको बता दें, सबसे पहले दलजीत ने अपनी एक सेल्फी शेयर की जिसमें वो कुछ उदास नजर आ रही हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने जो गाना लगाया है वो उनके अकेलेपन का सबूत दे रहा है। ये एक इंग्लिश गाना है जिसके बोल हैं, ‘There’s just so much that I don’t know right now, But I know, I know, I know The storms will come and go। And though I feel alone, This too shall pass।’ यानी एक्ट्रेस खुद को अकेला महसूस कर रही हैं और उम्मीद कर रही हैं कि ये वक्त भी बीत जाएगा।
वायरल हुआ क्रिप्टिक नोट
यह भी पढ़ें: Honey Singh को मिला रिजेक्शन! कैमरे के सामने बच्ची ने करवा दी बेइज्जती
बेटे के लिए जोड़े दिल के टुकड़े
इसके अलावा उन्होंने एक हुए पोस्ट शेयर किया है जिसमें उनका दर्द साफ नजर आ रहा है। इसमें लिखा है, ‘ठीक हो जाओ क्योंकि तुम्हारे बच्चे तुम्हारा ब्रोकन वर्जन डिजर्व नहीं करते।’ इस पोस्ट को शेयर करते हुए दलजीत कौर ने लिखा है कि वो भी इस बात से सहमति रखती हैं। अब उनकी दोनों पोस्ट को देख ऐसा कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस 2 शादियां टूटने और हर बार प्यार में दिल तुड़वाने के बाद खुद को संभाल नहीं पा रही हैं। फिर भी वो अपने बेटे के खातिर अपने आंसू छिपाकर हिम्मत रखने की कोशिश कर रही हैं।
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
9 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
10 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
13 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
14 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
14 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
15 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
16 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
17 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
18 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines