Dalljiet Kaur-Nikhil Patel: टॉक ऑफ द टाउन में एक बार फिर से दलजीत कौर और निखिल पटेल को लेकर चर्चा हो रही है। हाल ही में निखिल पटेल को मुंबई के एक होटल में देखा गया था। जबसे दलजीत के पति इंडिया आए हैं, तबसे ही वो सुर्खियों में बने हुए हैं। हालांकि अब ऐसा लग रहा है कि निखिल के मुंबई में होने से दलजीत परेशान हो रही हैं। अरे भई ये हमारा कहना नहीं है बल्कि इसका हिंट तो खुद एक्ट्रेस ने ही दिया है।
दलजीत कौर ने शेयर किया वीडियो
कुछ देर पहले दलजीत कौर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें एक्ट्रेस ने एक सैड वीडियो पोस्ट किया है। इस पोस्ट में देखा जा सकता है कि उसमें लिखा है कि आपके दिल की सच्चाई यही है कि वो खुद ही ठीक हो जाएगा। आपको अपने मन की चिंता करनी चाहिए, जहां पर आपने यादें रखी हुई हैं। अपने मन में जहां तुमने उन लोगों की बातें रखी हैं, जिन्होंने आपका दिल दुखाया और ये वो टुकड़े हैं, जो आज भी चुभते हैं। ठीक उसी तरह जिस तरह कांच के टुकड़े चुभते हैं।
Dalljiet Kaur
मुंबई में हैं निखिल पटेल
दलजीत के वीडियो में आगे लिखा है कि आपका मन आपको रात में सोने नहीं देगा और बार-बार परेशान करेगा, लेकिन आपको अपने मन को समझाना होगा कि आपको ये सब छोड़ना होगा क्योंकि आपके दिल को पहले से पता होगा है कि कैसे ठीक होना है। दलजीत का ये पोस्ट तब आया, जब निखिल पटेल ने अपने इंस्टाग्राम पर मुंबई की एक स्टोरी की।
सफीना नजर के देखें गए निखिल
बता दें कि कुछ घंटे पहले निखिल पटेल ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर करते हुए लोकेशन में मुंबई, इंडिया को टैग किया है। गौरतलब है कि निखिल पटेल को हाल ही में कथित गर्लफ्रेंड सफीना नजर के साथ मुंबई के एक होटल में देखा गया था। दलजीत कौर के पति इस वक्त इंडिया में हैं, लेकिन वो अपनी वाइफ नहीं बल्कि प्रेमिका के साथ हैं। ऐसे में जाहिर है कि कोई भी पत्नी ये बर्दाश्त नहीं कर पाएगी।
Nikhil Patel
दलजीत कौर ने पति पर किया केस
गौरतलब है कि दलजीत कौर ने हाल ही में अपने पति के खिलाफ सख्त एक्शन लेते हुए 2 अगस्त को मुंबई के अग्रीपाड़ा पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई है। दलजीत ने आईपीसी की धारा 85 और 316 (2) के तहत पति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। इसका सीधा मतलब ये है कि दलजीत ने अपने पति निखिल पर धोखेबाजी और जुल्म करने का आरोप लगाया है। बता दें कि दलजीत ने साल 2023 में निखिल से शादी की थी और 10 महीने बाद ही वो अपने पति को छोड़कर वापस आ गई थी।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18 में लागू होंगे ‘बिग बॉस ओटीटी’ के नियम? या मेकर्स बदल देंगे गेम
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
11 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
12 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
14 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
16 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
16 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
17 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
18 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
19 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
20 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines