Bigg Boss 18 में लागू होंगे 'बिग बॉस ओटीटी' के नियम? या मेकर्स बदल देंगे गेम

Bigg Boss 18: मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी में इस बार कई चीजें ऐसी थी, जो नई थी या उनमें बदलाव हुआ था। अब सवाल ये है कि क्या बिग बॉस के 18वें सीजन में भी ये बदलाव होगा या फिर बिग बॉस अपना पुराना पैटर्न फॉलो करेंगे?

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18

विज्ञापन

Bigg Boss 18: मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस 18 को लेकर अभी से बज बन रहा है। लोगों में कंट्रोवर्शियल शो के 18वें सीजन को लेकर एक्साइटमेंट बनी हुई है। एक तरफ शो के कंटेस्टेंट को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं, तो दूसरी ओर चर्चा हो रही है कि क्या बिग बॉस 18 में बिग बॉस ओटीटी के नियम लागू होंगे या फिर शो के 18वें सीजन में मेकर्स पूरा गेम ही बदल देंगे? आइए आपको बताते हैं कि आखिर बिग बॉस ओटीटी के वो कौन-से नियम हैं, जो बिग बॉस के 18वें सीजन में बदल सकते हैं?

इन नियमों में हो सकता है बदलाव?

बाहरवाला

बिग बॉस ओटीटी के तीसरे सीजर में बिग बॉस ने एक ‘बाहरवाला’ बनाया था। बाहरवाला के पास घर के अंदर ही फोन पर बाहर ही खबरें मिलती हैं। इतना ही नहीं बल्कि नॉमिनेशन और एलिमिनेशन में भी बाहरवाला का सीधा कनेक्शन होता है। बिग बॉस ओटीटी 3 में बाहरवाले का अपना एक अलग जलवा रहा है, लेकिन शो के आखिर में बिग बॉस ने भी माना की ये ज्यादा काम का नहीं है।

विज्ञापन

हेड ऑफ द हाउस

बिग बॉस ओटीटी में मेकर्स ने ‘हेड ऑफ द हाउस’ भी बनाया था। जी हां, शो के घर में ‘हेड ऑफ द हाउस’ के पास सारी पॉवर होती है। हालांकि अब देखने वाली बात होगी कि क्या बिग बॉस के 18वें सीजन में भी हेड ऑफ द हाउस को रखा जाएगा या मेकर्स इस नियम में बदलाव करेंगे। हालांकि अब ये तो शो के ऑन एयर होने के बाद ही पता लगेगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

कंटेस्टेंट को मिलेंगे अलग कमरे या ओटीटी की तरह हॉल में बीतेगी रात

बिग बॉस ओटीटी में कंटेस्टेंट के लिए सिर्फ एक हॉल का इंतजाम किया गया था। अब लोगों के मन में ये सवाल है कि क्या बिग बॉस के 18वें सीजन में भी कंटेस्टेंट की रात ओटीटी की तरह हॉल में बीतेगी या फिर बिग बॉस पुराना नियम अपनाएंगे। अब देखने वाली बात होगी कि शो में क्या बदलाव होने वाला है?

विज्ञापन

क्या भाषा पर लगेगी पाबंदी या फिर से टटूेगा शो का नियम?

दरअसल, बिग बॉस के घर में अगर कोई घरवाला अंग्रेजी भाषा को यूज करता है, तो बिग बॉस उसे तुरंत टोक देते हैं और इसके लिए दंड भी मिलता है। हालांकि ओटीटी में इस बार बिग बॉस ने ऐसा कुछ भी नहीं किया। अब सवाल ये है कि क्या बिग बॉस 18 में भी ऐसा ही होगा या फिर बिग बॉस पहले की तरह सख्ती बरतेंगे।

शो का एंथम

बिग बॉस ओटीटी के तीसरे सीजन की सुबह गाने के साथ हुई है। हालांकि शो में सुबह एंथम बजता था। इस बार बिग बॉस का ये नियम भी अलग था। हालांकि शो के 18वें सीजन की सुबह कैसे होगी अब ये तो वक्त ही बताएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ