Dalljiet Kaur Viral Post: बिग बॉस फेम एक्ट्रेस दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी समय से सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस की दूसरी शादी ज्यादा समय तक टिक नहीं पाई और एक बार फिर उनकी शादी को ग्रहण लग चुका है। काफी समय से एक्ट्रेस पति को छोड़ अपने बेटे के साथ इंडिया में रह रही हैं। जब दलजीत कौर ने अपनी शादी की तस्वीरें हटाईं और पति का सरनेम ड्रॉप किया तो लोगों को समझ आ गया था कि इनके बीच कुछ तो गड़बड़ है। हालांकि, एक्ट्रेस ने इन रूमर्स पर कुछ भी खुलकर नहीं कहा।
दलजीत कौर ने खोला पति का सीक्रेट
लेकिन अब लगता है दलजीत कौर के सब्र का बांध टूट चुका है। एक्ट्रेस अब सोशल मीडिया पर हिंट्स देते हुए अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चौंकने वाले खुलासे कर रही हैं। हाल ही में दलजीत कौर ने अपने पति पर घुमा-फिराकर आरोप लगाए थे। एक्ट्रेस के पोस्ट इशारा कर रहे थे कि दलजीत को उनके पति निखिल पटेल ने न सिर्फ धोखा दिया है बल्कि ये शादी मानने से भी इंकार कर दिया है। साथ ही एक्ट्रेस ने ये भी रिवील किया कि उनके दूसरे पति निखिल का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है।
तस्वीर शेयर कर सुनाया अपने दिल का हाल
निखिल की गर्लफ्रेंड का नाम भी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक्सपोज कर दिया। वो SN लिखकर कई पोस्ट शेयर कर चुकी हैं और उनसे सवाल भी पूछ चुकी हैं। वहीं, अब दलजीत कौर का हालिया पोस्ट उनके दिल का हाल बयां कर रहा है और उनकी तकलीफों का इजहार कर रहा है। इस वक्त एक्ट्रेस की क्या हालत है और वो किस दौर से गुजर रही हैं वो उनकी शेयर की गई तस्वीर चीख-चीखकर बयां कर रही है। अब दलजीत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो पोस्ट की है।
दलजीत कौर ने शेयर की तस्वीर
यह भी पढ़ें: Bigg Boss की 3 हसीनाओं की शादी खतरे में! एक ने तो दुनिया के सामने कबूला सच
4 महीने से पति का इंतजार कर रहीं एक्ट्रेस!
इसमें एक्ट्रेस के 2 कपड़ों से भरे हुए सूटकेस नजर आ रहे हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- ‘लाइफ इन ए सूटकेस… 4 महीने हो गए और अभी भी गिन रही हूं।’ अब दलजीत कौर का ये पोस्ट देखकर तो ऐसा ही लग रहा है कि वो भले ही पति को छोड़कर आ गई हों लेकिन अभी भी वो जिंदगी में आगे नहीं बढ़ पा रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने कपड़े अनपैक नहीं किए। हो सकता है कि वो अभी भी निखिल के आने का इंतजार कर रही हों। दलजीत के मन में ऐसे ख्याल हों कि सब ठीक हो जाएगा और वो फिर से निखिल के साथ लौट जाएंगी।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
9 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
12 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
13 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
14 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
14 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
14 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
16 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
16 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
17 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines