Dalljiet Kaur Cryptic Post: बिग बॉस फेम एक्ट्रेस दलजीत कौर की पर्सनल लाइफ में तूफान आया हुआ है। आज के दिन एक्ट्रेस के आंसू नहीं सूख रहे हैं, जबकि पिछले साल इसी दिन वे खुशी से झूम रही थीं। दलजीत कौर ने अब अपने दिल का दर्द पहली बार खुलकर बयां किया है और अपनी शादी का सच दुनिया के सामने रिवील किया है। कुछ देर पहले एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शादी की वह तस्वीरें शेयर की हैं, जो उन्होंने डिलीट कर दी थीं। पति निखिल पटेल के लिए अब दलजीत का दिल किस कदर रो रहा है, इसका अंदाजा आप पोस्ट देखकर लगा सकते हैं।
पति के बर्थडे पर दलजीत कौर ने किया पोस्ट
एक्ट्रेस ने अपने स्वीट मोमेंट्स की तस्वीरें शेयर करते हुए एक लम्बा-चौड़ा पोस्ट लिखा है। बता दें कि आज निखिल का बर्थडे है और दलजीत को उनकी याद सता रही है, लेकिन उनकी बेबफाई से टूटी दलजीत कौर ने लिखा, ‘बीते साल, पिछली रात, मैंने लंदन के रेस्तरां में आपके परिवार के सभी लोगों को सरप्राइज डिनर के लिए इकट्ठा किया था। आपकी पत्नी के रूप में उस शाम को होस्ट करना रोमांचक था। डिनर के बाद बिना अपनी मंजिल बताए, हम आपके बर्थडे के स्टेकेशन के लिए Beaconsfield तक ड्राइव करके गए गए थे।
फिर एक्ट्रेस के जख्मों से बहा खून
दलजीत ने कहा, ‘मुझे होटल चुनने में कई दिन लग गए थे, क्योंकि मैं इसे आपके लिए एक खास दिन बनाना चाहती थी। यह हमारी शादी के बाद आपका पहला बर्थडे था और मैं एक्साइटमेंट से भरी हुई थी। आज, जब मेरे आंसू बह रहे हैं, मैं आपको जन्मदिन की ढेर सारी बधाई देना चाहती हूं निखिल पटेल। सब कहते हैं कि मुझे अब ठीक होना चाहिए, लेकिन यहां तुम हो, मेरे सारे जख्मों को फिर से हरे कर रहे हो और उनमें फिर से खून भर रहे हो। मुझे नहीं लगता कि मैं कभी समझ पाऊंगी… तुम जो करते हो और जिस तरह से करते हो।’
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: ग्रैंड फिनाले से पहले हुई विनर के नाम की भविष्यवाणी, रनर अप भी हुए रिवील
10 साल का बेटा आज भी कर रहा पापा को याद
एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘मेरा सामान स्टोरेज हाउस में भेजने से लेकर, आपके PR आर्टिकल्स से उस दीवार को पोंछने तक, जिसे मैंने महीनों तक अपने चूड़े से रंगा था, जिसे मैं प्यार करती थी। तुम्हारे पास मुझे चोट पहुंचाने के एक से एक बेहतरीन तरीके हैं और मुझे पता है कि तुम अभी भी नहीं रुकोगे। तुम जल्द ही और भी तरीकों के साथ वापस आओगे…।’
दलजीत ने भारी मन के साथ आगे कहा, ‘वैसे, जेडन अभी भी तुम्हें पापा कहता है। यह शर्म की बात है कि मुझे अपने 10 साल के बच्चे को उस इमोशन को भूलाना सिखाना पड़ रहा है… तुमने मुझसे इतनी ग्रैंड शादी की है कि मेरा बच्चा तुम्हारी तरह उस याद को मिटा नहीं सकता तो SN के लिए एक और नोटिस आने वाला है? मुझे यकीन है कि तुम्हारा PR पूरी तरह से तैयार है।’ बता दें कि निखिल पटेल इस वक्त इंडिया में हैं, लेकिन वे बीवी को छोड़ अपनी गर्लफ्रेंड के साथ हैं। बता दें कि कुछ ही मिनटों बाद दलजीत ने अपना यह पोस्ट डिलीट भी कर दिया है।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
8 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
8 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
9 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
11 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
11 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
12 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
13 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
14 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines