Dalljiet Kaur Shalin Bhanot Birthday: एक ऐसा कपल जिसे नाचते-नाचते प्यार हो गया। न सिर्फ उनके दिल मिले बल्कि उनके जन्मदिन की तारीख भी एक ही निकली। लेकिन किस्मत नहीं मिली और एक बच्चे के पेरेंट्स होते हुए भी उनका तलाक हो गया। आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कौन है? दरअसल हम बात कर रहे हैं शालीन भनोट (Shalin Bhanot) और दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) की जो एक समय में एक दूसरे के प्यार में इस कदर पागल थे कि दुनिया की परवाह किए बिना सीक्रेट वेडिंग कर ली। फिर अचानक से ऐसा क्या हुआ कि लव स्टोरी हेट स्टोरी में बदल गई। आज हम दोनों का जिक्र इसलिए कर रहे हैं क्योंकि इस एक्स कपल का आज बर्थडे है। तो चलिए इस खास मौके पर उनकी लाइफ के कुछ पन्नों को ही पलट लेते हैं।
दोनों ने एक साथ किया काम
दलजीत और शालीन के प्यार का फूल टीवी सीरियल ‘कुलवधू’ के सेट खिला। इस दौरान पहले दोस्ती हुई और फिर इश्क के पर्चे छप गए। दोनों ने साथ में बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) से लेकर फेमस रियलिटी शो एमटीवी रोडीज में भी शिरकत की। इसके अलावा नच बलिए में अपना जलवा दिखाया। उनके प्यार के चर्चे गॉसिप के गलियारों में आग की तरह फैल गए।
यह भी पढ़ें: ‘बाजीराव’ को ‘मंजुलिका’ ने दी पटखनी, ‘भूल भुलैया 3’ या ‘सिंघम अगेन’, प्रॉफिट में कौन आगे?
कब हुई शादी
दोनों ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया और फिर साल 2009 में शादी कर ली। कुछ दिन तो सब कुछ सही चला फिर दोनों के बीच दलजीत की सास ने विलेन की भूमिका निभाई और उन्हें परेशान करना शुरू कर दिया। इसका परिणाम ये निकला कि पति-पत्नी के बीच लड़ाई-झगड़े होने लगे। दलजीत ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनकी सास उनकी शादी और उनके मायके से आए गिफ्ट्स से खुश नहीं थी।
लव स्टोरी बदली हेट स्टोरी में
दलजीत कौर ने बताया कि जब वो प्रेग्नेंट थी तो किसी ने भी उस मुश्किल वक्त में उनका साथ नहीं दिया। वो अस्पताल में भी अकेली ही जाती थीं। जब साल 2014 में उनका बेटा हुआ जिसका नाम ‘जेडान’ रखा को भी रुटीन चेकअप के लिए वो अकेले ही अस्पताल ले जाती थीं। उनकी लव स्टोरी हेट स्टोरी में बदल गई। एक्ट्रेस ने शालीन और अपने ससुराल वालों पर घरेलू हिंसा और मारपीट के आरोप लगाए। ऐसे में साल 2015 में ये रिश्ता खत्म हो गया और दोनों का तलाक हो गया।
दिलजीत के दूसरे पति ने भी दिया धोखा
पहले पति से धोखा खाने के बाद दिलजीत की लाइफ में निखिल पटेल की एंट्री हुई। निखिल भी पहले से तलाकशुदा थे और एक बच्चे के पिता भी। दोनों ने सीक्रेट वेडिंग की और एक्ट्रेस ने इंडिया छोड़ दिया और वो अपने पति के साथ केन्या में शिफ्ट हो गईं। फिर इनकी लाइफ में भी तकरार होनी शुरू हुई वो भी किसी तीसरी की वजह से। जी हां, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार निखिल की लाइफ में कोई और आ गई थी और वो दलजीत को धोखा दे उसे डेट करने लगे। दोनों का रिश्ता भी खत्म हो गया और एक्ट्रेस अपने बेटे के साथ वापस इंडिया आ गईं।
यह भी पढ़ें: शिल्पा शिरोडकर हुईं घायल, हिलना भी हुआ मुश्किल, चाहत ने चुम को काटा? घर बना जंग का मैदान
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
6 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
8 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
9 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
10 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines