Daljeet Kaur: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दलजीत कौर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। जी हां, एक्ट्रेस अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, दलजीत अपनी शादी के 10 महीने बाद ही पति का घर छोड़कर वापस इंडिया आ गई थी। उस दौरान चर्चा हुई कि दोनों के बीच में कुछ ठीक नहीं चल रहा है और इसलिए दलजीत देश वापस आ गई हैं। हालांकि इन खबरों पर दलजीत की तरफ से सफाई आई थी कि दोनों के बीच सब ठीक है और वो किसी काम से वापस आई हैं, लेकिन दलजीत के लेटेस्ट पोस्ट ने ना सिर्फ उनके पति की पोल खोल दी बल्कि एक्ट्रेस के वापस आने की असली वजह भी सामने आ गई है।
SN से फिर से किया सवाल
दलजीत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट में अपनी सौतन यानी SN से फिर से सवाल किया है। जी हां, बीते दिन एक्ट्रेस ने पोस्ट के जरिए कहा ”मेरे कपड़े, मेरा चूड़ा, मेरा मंदिर, मेरा हर समान वहीं है, मेरा घर वहीं है… मेरे बच्चे के कपड़े, किताबें और उम्मीद अपने पिता से… सब वहीं है… मेरा ससुराल.. मेरे हाथों से बनाई हुई तस्वीर दीवार पर… सब वहीं हैं, पति कह रहें हैं कि वो मेरा घर नहीं… कह रहे हैं कि शादी कभी हुई ही नहीं। क्या वो घर मेरा है? इतना ही नहीं बल्कि दलजीत ने SN से सवाल किया कि SN आपका क्या कहना है? क्या निखिल मेरे पति हैं? क्या आपके हिसाब से भी हमारी शादी नहीं हुई?”
Daljeet Kaur
पोस्ट के जरिए किया सवाल
हालांकि दलजीत ने इस पोस्ट को डिलीट तो नहीं किया है, लेकिन एडिट जरूर कर दिया है। जी हां, अब एक्ट्रेस के पोस्ट पर ये कैप्शन नजर नहीं आ रहा है। दलजीत के इस पोस्ट पर यूजर्स भी जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। बता दें कि दलजीत ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक स्टोरी शेयर की थी, जिसमें उन्होंने अपने पति की करतूत के बारे में लिखा था। दलजीत का ये पोस्ट जैसे ही सामने आया, तो इंटरनेट पर आग की तरह वायरल हो गया।
Daljeet Kaur
2023 में हुई थी शादी
एक तरफ जहां लोगों ने दलजीत का दिलासा दिया, तो दूसरी तरफ यूजर्स ने निखिल को ट्रोल भी किया। बता दें कि बीते साल 18 मार्च 2023 को दलजीत और निखिल की शादी हुई थी, जिसके बाद कपल की शादी की फोटोज ने इंटरनेट पर खूब लाइमलाइट चुराई थी। हालांकि अब फिर से ये कपल चर्चा में आ गया है। देखने वाली क्या दलजीत और निखिल के बीच में सब ठीक हो जाएगा या फिर दोनों तलाक लेकर हमेशा के लिए अलग हो जाएंगे?
यह भी पढ़ें- मशहूर एक्टर की गोली मारकर हत्या, फिल्म इंडस्ट्री में फिर पसरा मातम
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
11 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
12 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
14 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
16 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
16 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
17 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
18 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
19 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
20 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines