Dalljiet Kaur: टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर ने अब खुलकर अपने दिल का दर्द बयान किया है। दूसरी शादी में पति से मिली बेवफाई के बाद एक्ट्रेस और उनके बेटे की जिंदगी बिखर कर रह गई है। दलजीत को एक शादी टूटने के दर्द से उबरने में कई साल लग गए। जैसे-तैसे उन्होंने जिंदगी में एक कदम आगे बढ़ाया था और अपनी लाइफ को एक दूसरा चांस देते हुए निखिल पटेल से शादी की थी। लेकिन उनकी किस्मत इतनी खराब निकली कि दूसरी शादी में भी दलजीत को सिर्फ दर्द ही मिला। अब उनके दूसरे पति अपनी गर्लफ्रेंड संग सगाई तक कर चुके हैं।
कितना मुश्किल रहा दलजीत के लिए इस साल करवा चौथ?
इसी बीच अब दलजीत कौर ने अपने टूटे दिल का हाल बयां किया है। एक्ट्रेस ने रिवील किया कि इस साल का करवा चौथ उनके लिए कितना मुश्किल था? एक्ट्रेस ने कहा ये करवा चौथ बेहद कठिन था। उन्होंने कहा, ‘मैं 9 साल पहले की बात करूं, जब मेरी शादी हुई थी तो मैं हर साल इसे रखती थी। फिर मेरा तलाक हो गया। 9 साल तक मैंने इसमें हिस्सा नहीं लिया।’
दोस्तों की बातें सुन एक्ट्रेस को लगता था बुरा
दलजीत कौर ने ये भी बताया जब उनकी जिंदगी से शालीन गए थे तो करवा चौथ पर उनके साथ क्या होता था? एक्ट्रेस बोलीं, ‘9 साल तक करवा चौथ होता तो जब मेरे दोस्त कहते थे कि ‘आजा ना, कुछ नहीं होता, कथा हो रही है, तू बैठ जा ना’ तो मैं बहुत अनकंफरटेबल महसूस करती थी। मैं कहती थी नहीं, मुझे नहीं लगता कि मैं यहां बिलोंग करती हूं, लेकिन इसका हिस्सा बनने की तड़प थी और पिछले साल मुझे वो मिल गया और मैं बहुत खुश थी।’
यह भी पढ़ें: Shalin Bhanot को नहीं है बेटे की फिक्र? Dalljiet Kaur ने खोला एक्स हसबैंड का राज
दलजीत ने कैसे मनाया था पिछले साल करवा चौथ?
एक्ट्रेस दलजीत ने आगे कहा, ‘पिछले साल वो ट्रेवल कर रहे थे। वो वहां नहीं थे, लेकिन मैंने करवा चौथ रखा था, वहां मेरे ज्यादा इंडियन दोस्त नहीं थे। मुझे याद है मैंने एक ब्राइट येलो सूट पहना था और मेहंदी लगाकर मैं तैयार हुई थी। रात 11:30 बजे आया था चांद। ये कुछ ऐसा था कि मुझे लगा कि आखिरकार मुझे मिल ही गया। इसलिए कल का दिन मुश्किल था।’
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
4 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
8 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
10 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
10 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
11 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
12 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
13 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
14 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines