Dalljiet Kaur: दलजीत कौर अपनी दोनों शादियों में बेहद अनलकी रही हैं। आज तक उन्होंने शालीन भनोट (Shalin Bhanot) से तलाक का कारण रिवील नहीं किया है। हालांकि, अब एक्ट्रेस अपने एक्स हस्बैंड की पोल खोलती हुई नजर आई हैं। दलजीत ने शालीन को लेकर कई चौंका देने वाले खुलासे किए हैं। साथ ही ससुराल वालों के बर्ताव को लेकर भी बातें की हैं। शालीन जब उनके साथ गलत करते थे तो उन्हें क्या सिखाया जाता था अब वो रिवील हो गया है।
दलजीत कौर के साथ शालीन ने दिन-रात किया गलत
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में दलजीत कौर ने कहा, ‘जब मेरी शादी हुई, मुझे मेरे ससुराल में ये बोला गया, एक चुप 100 सुख। वो सिर्फ ये बोल रहे हैं, बेटा जो करेगा चुपचाप सहते रहो। कोई जरूरत नहीं, हमारे साथ हो, तुम्हारे साथ हो रहा है, सब ठीक है। मैंने ससुराल वालों की ये पूरी बात मान ली कि कुछ मत बताओ और मैंने कुछ नहीं बताया। बड़ा कुछ गलत होता था, दिन-रात, दिन-रात, बहुत गलत होता था। मुझे लगता था- नहीं कोई बात नहीं, शायद यही शादी होती है, इसी को बोलते हैं। कॉम्प्रोमाइज करना और गलत को सहना, ये दो जमीन-आसमान ब्लैक एंड वाइट हैं। गलत को सहना जहां शुरू किया, वहां गलत मल्टीप्लाई होगा कंपाउंड इंटरेस्ट में, क्योंकि आपने इतना लिया, कल थोड़ा और होगा। मेरे साथ तो वही हुआ।’
ससुराल वालों ने दी एक चुप 100 सुख की सलाह
एक्ट्रेस ने ये भी रिवील किया कि उन्होंने क्या सहा था? दलजीत ने कहा, ‘सोचिए हस्बैंड कुछ कर रहा है और मैं जाके बोल दूं, जैसे मैंने अपने ससुराल वालों को बोल दिया कि देखो, ये हो रहा है मेरे साथ और उन्होंने ना रिएक्ट किया, ना रिएक्ट करना इनकरेजमेंट हो गई। फिर और हुआ, फिर जाके बोला कि अभी देखो, प्लीज बोलो, प्लीज बोलो। फिर उन्होंने रिएक्ट ही नहीं किया, एक चुप सो सुख यहां बोला गया, लेकिन वहां पर कोई नहीं बेटा तू शेर है, तू शेर है… ऐसे तो आपने उनको इनडायरेक्टली नहीं बहुत डायरेक्टली… उनको हथियार दे दिए क्योंकि वो और गलत करते रहे और यहां पर आप दबाते रहे कि नहीं चुप, नहीं चुप, नहीं चुप।’
यह भी पढ़ें: Nargis Fakhri पहुंचीं अस्पताल, तस्वीर देख बढ़ी फैंस की चिंता, सामने आई वजह
स्ट्रेस में हुई प्रीमेच्योर डिलीवरी
दलजीत ने आगे कहा, ‘तो मुझे लगता है जिस दिन मैंने डिलीवरी की, उस दिन मुझे नहीं पता कुछ तो बदल गया था। मेरी गोद भराई थी और मेरे पेरेंट्स भी वहां थे तो उन्होंने भी बहुत कुछ देख लिया, बहुत कुछ हो रहा था उस वक्त और उन्होंने मुझे बोला कि ये चलता रहता है क्या? ये नॉर्मल नहीं है दीपा। उस स्ट्रेस की वजह से मेरा सेवन मंथ्स प्रीमेच्योर बेबी हुआ, लेकिन उस टाइम मुझे भी अहसास हुआ कि मैं ये क्या कर रही हूं?’
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
7 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
8 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
11 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
12 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
12 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
13 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
14 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
15 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
16 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines