Dalljiet Kaur: पॉपुलर एक्ट्रेस दलजीत कौर अपनी शादी को लेकर विवादों में हैं। एक्ट्रेस दो बार प्यार में धोखा खा चुकी हैं और अपना दिल तुड़वा चुकी हैं। इस बार तो पति से मिली बेबफाई के बाद एक्ट्रेस ने न सिर्फ उनके खिलाफ एक्शन लिया है, बल्कि पूरी दुनिया के सामने उनकी पोल भी खोलकर रख दी है। दलजीत कौर ने हाल ही में अपने प्यार की निशानी मिटाई थी और टैटू में बदलाव करवाकर जिंदगी की एक नई शुरुआत की थी।
दलजीत कौर का पोस्ट हुआ वायरल
वहीं, अब दलजीत कौर ने एक सोशल मीडिया पोस्ट कर फिर से अटेंशन लूट ली है। अब एक्ट्रेस का नया पोस्ट उनकी जिंदगी के अगले चैप्टर की तरफ इशारा कर रहा है। उन्होंने कुछ ऐसा लिखा है जिसके बाद फैंस भी सोचने पर मजबूर हो गए हैं। हाल ही में दलजीत कौर गोवा में थीं और अब उन्होंने वहां की कुछ खास तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज के साथ एक्ट्रेस ने एक लम्बा-चौड़ा नोट भी लिखा। खास बात तो ये है कि अब उन्होंने जो कहा है उसमें काफी पॉजिटिविटी नजर आ रही है।
दलजीत कौर जल्द कर सकती हैं बड़ी अनाउंसमेंट
दलजीत कौर वैसे तो काफी समय से उदास थीं और अक्सर सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां करती नजर आती थीं। वहीं, अब लगता है वो मूव ऑन कर रही हैं। एक्ट्रेस ने अब अपनी तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा है, ‘गोवा मेरा पहला ट्रैवल व्लॉग था। 2 महीने बीतने के बाद, मुझे लगता है कि मैं पहले से बहुत आगे आ गई हूं। मैं फ्रेश महसूस कर रही हूं, खुद के साथ और ज्यादा तालमेल में हूं और अपनी जिंदगी के अगले चैप्टर के लिए तैयार हूं।’
यह भी पढ़ें: Kundali Bhagya एक्ट्रेस बनीं मां, नवरात्री में एक्ट्रेस के घर आई लक्ष्मी
एक्ट्रेस ने जताई एक्साइटमेंट
एक्ट्रेस ने आगे लिखा, ‘हर एक मिनट में मिल रहे प्यार के साथ, मैं आपको बताना चाहती हूं कि जल्द ही एक नया वेंचर शुरू होने वाला है और अनाउंसमेंट आने वाली है। मैं हर शनिवार दोपहर 3 बजे यूट्यूब पर ट्रैवल व्लॉग ‘माई सोल इन माई सूटकेस’ शुरू करने को लेकर खुश हूं। मैं अनाउंस करने के लिए लगभग तैयार हूं, लेकिन मुझे इंतजार करने के लिए कहा गया है, इसलिए मैं करूंगी! मुझे अपनी प्रार्थनाओं में याद रखें और ढेर सारे प्यार के लिए धन्यवाद।’
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
50 mins agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
1 hr agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
2 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
3 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
4 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
5 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
6 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
6 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
7 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines