Dalljiet Kaur, Nikhil Patel: टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर और उनके पति निखिल पटेल की पर्सनल लाइफ चर्चा में आ ही जाती है। कुछ दिनों से जहां दोनों को लेकर मामला शांत था, तो वहीं अब फिर से दोनों सुर्खियों में आ गए हैं। हालांकि इस बार तो ऐसा लग रहा है कि निखिल, दलजीत को पूरी तरह से भूलकर आगे बढ़ गए हैं। अब भई ऐसा हमारा नहीं बल्कि सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है।
सोशल मीडिया पर सामने आया पोस्ट
दरअसल, दलजीत कौर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने कॉफी का कप पकड़े हुए एक हाथ की फोटो शेयर की है, जिसमें रिंग फिंगर में रिंग नजर आ रही है। पोस्ट को शेयर करते हुए दलजीत ने लिखा है कि बधाई हो एसएन, आप लोगों ने इसे फिर से सोशल मीडिया पर शेयर किया है। आपकी हिम्मत की तारीफ होनी चाहिए। बहुत बढ़िया किया है दोनों ने।
Dalljiet Kaur
फिर टूटा दलजीत का दिल
इसके बाद दलजीत ने लिखा कि निखिल तुमने फिर से रिंग पहनी है, बहुत बढ़िया… गौरतलब है कि शादी के दस महीने बाद ही दलजीत कौर अपने पति को छोड़कर इंडिया आ गई थी। एक्ट्रेस ने इंडिया आने के कुछ दिनों बाद ही अपने पति पर चीटिंग के आरोप लगाए थे। हाल ही में निखिल पटेल मुंबई भी आए थे और इस दौरान उनके संग एसएन को भी देखा गया था।
निखिल ने रचाई सगाई
दलजीत कौर अक्सर अपने पोस्ट के जरिए निखिल पटेल पर भड़ास निकालती नजर आती है, लेकिन निखिल पर इस सबका कोई असर नहीं होता और वो अपनी लाइफ को मजे से एंजॉय करते हैं। दलजीत कौर के हालिया पोस्ट को देखकर ये कहा जा सकता है कि निखिल पटेल अपनी लाइफ में आगे बढ़ गए हैं और उन्होंने एसएन से सगाई कर ली है। हालांकि अब सवाल ये भी उठ रहा है कि क्या वो जल्दी ही शादी भी कर लेंगे।
क्या दलजीत को तलाक दिए बिना शादी भी कर लेंगे निखिल?
अगर निखिल पटेल ने फिर से शादी कर ली, तो दलजीत कौर का क्या होगा क्योंकि अभी तक तो दोनों का तलाक भी नहीं हुआ है। साथ ही अगर निखिल ने ऐसा किया, तो ये शादी गैर-कानूनी भी होगी क्योंकि दूसरी बीवी को तलाक दिए बिना तीसरी शादी कैसे हो सकती है। अब आगे निखिल क्या करेंगे, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा, लेकिन इस सबसे ना सिर्फ दलजीत बल्कि उनके फैंस भी परेशान है।
यह भी पढ़ें- Shakira के साथ स्टेज पर शर्मनाक हरकत, हुआ कुछ ऐसा स्टेज छोड़कर भागी सिंगर
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
9 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
10 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
13 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
14 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
14 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
15 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
16 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
17 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
18 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines