Dalljiet Kaur Viral Post: पॉपुलर एक्ट्रेस दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर ही लाइमलाइट में बनी रहती हैं। उनकी शादी में अनबन की खबरें काफी समय से सामने आ रही हैं। जितनी एक्साइटमेंट उन्हें अपनी दूसरी शादी की थी उनकी शादी उतनी ही कंट्रोवर्शियल बन गई है। काफी समय से एक्ट्रेस अपना ससुराल छोड़ भारत में रह रही हैं और बेटे के साथ टाइम स्पेंड कर रही हैं। वहीं, दलजीत ने सोशल मीडिया से न सिर्फ अपने दूसरे पति निखिल पटेल (Nikhil Patel) की तस्वीरें डिलीट कर दीं बल्कि उन्हें फॉलो करना भी बंद कर दिया।
एक्ट्रेस के दूसरे तलाक की खबरें वायरल
दोनों के बीच हुई ये सब चीजें देख फैंस को यकीन हो गया कि इनकी शादी में प्रॉब्लम है और दोनों पक्का अलग हो रहे हैं। वहीं, कभी दलजीत कौर ने इन खबरों पर कोई रिएक्शन भी नहीं दिया। एक्ट्रेस ने अपने रिश्ते पर चुप्पी साधे रखी। उनके इस कदम से फैंस को यकीन हो गया कि पक्का इनके रिश्ते में खटास आ गई है और दोनों का रिश्ता टूट गया है। ऐसी भी रिपोर्ट्स सामने आ रही थीं कि दलजीत कौर एक बार फिर बिग बॉस में हिस्सा लेते हुए नजर आ सकती हैं और इस शो पर वो अपनी दूसरी शादी को लेकर खुलासे भी कर सकती हैं।
सिन्दूर फ्लॉन्ट कर रहीं दलजीत कौर
दलजीत की एक तस्वीर ने किया फैंस को कन्फ्यूज
इन सभी रिपोर्ट्स के बीच अब एक्ट्रेस का एक पोस्ट सामने आया है। इस पोस्ट ने फैंस को एक बार फिर कन्फ्यूज कर दिया है। दरअसल, इसे एक्ट्रेस की शादी से जोड़कर देखा जा रहा है। दरअसल, अब दलजीत कौर ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है। इस स्टोरी में उनकी तस्वीर देखने को मिल रही है। वैसे तो दिलजीत स्टोरी में फैंस को ये बता रही हैं कि वो किताब पढ़ रही हैं। लेकिन इस फोटो में लोगों ने कुछ और ही नोटिस कर लिया। बता दें, इस फोटो में एक्ट्रेस तलाक की रूमर्स के बीच सिन्दूर लगाए हुए नजर आ रही हैं।
यह भी पढ़ें: Janhvi Kapoor पर चढ़ा Urfi Javed के फैशन का बुखार, क्रिकेट बॉल पहन आईं एक्ट्रेस
दलजीत ने लगाया सिन्दूर
लेकिन अब उन्होंने ये सिन्दूर क्यों लगाया जब उन्होंने पति के साथ सारी फोटोज ही डिलीट कर दी हैं ये सवाल फैंस के मन में जूथ रहा है। हर कोई जानना चाहता है कि आखिर उनकी लाइफ में चल क्या रहा है। अब एक्ट्रेस को सिन्दूर फ्लॉन्ट करते हुए देख ऐसा लग रहा है जैसे उनके और निखिल के बीच सब ठीक हो गया है। दोनों ने अपनी लड़ाई सुलझा ली है। शायद यही कारण है कि अब वो सिन्दूर लगाए हुए नजर आ रही हैं। खेर अब सच क्या है ये तो एक्ट्रेस ही बता सकती हैं। फैंस को उनकी चुप्पी तोड़ने का इंतजार है।
संबंधित खबरें
इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
1 hr agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
1 hr agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
2 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
4 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
5 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
7 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
8 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
8 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
9 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines