Dalljiet Kaur Files FIR Against Husband: टीवी की फेमस एक्ट्रेस दलजीत कौर जबसे इंडिया आई हैं, तबसे ही वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। दलजीत अपनी शादी के 10 महीने बाद ही पति को केन्या छोड़कर भारत लौट आई थीं। दलजीत के इंडिया आते ही कहा जाने लगा कि एक्ट्रेस की दूसरी शादी ठीक नहीं चल रही है। वहीं, अब खबर आ रही है कि दलजीत ने अपने पति के खिलाफ सख्ती बरतना शुरू कर दिया है।
दलजीत ने पति पर दर्ज कराई FIR
हालिया रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि दलजीत कौर ने अपने पति के खिलाफ सख्त एक्शन लेते हुए 2 अगस्त को मुंबई के अग्रीपाड़ा पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई है। दलजीत ने आईपीसी की धारा 85 और 316 (2) के तहत पति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। इसका सीधा मतलब ये है कि दलजीत ने अपने पति निखिल पर धोखेबाजी और जुल्म करने का आरोप लगाया है।
पिछले साल की थी शादी
गौरतलब है कि दलजीत कौर ने बीते साल मार्च में निखिल पटेल के साथ शादी की थी। शादी के 10 महीने बाद ही एक्ट्रेस पति को छोड़कर अपने घर लौट आईं। दलजीत के वापस आने की निखिल का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर बताया गया। हालांकि निखिल ने भी कई बार अपने पोस्ट में SN कैप्शन में लिखकर इसका हिंट दिया और अब हाल ही में निखिल ने इन खबरों को कंफर्म कर दिया है।
Dalljiet Kaur
गर्लफ्रेंड के साथ नजर आए निखिल पटेल
दरअसल, हाल ही में निखिल पटेल का एक लड़की के साथ वीडियो सामने आया। इस वीडियो में दावा किया गया कि निखिल के साथ जो लड़की नजर आ रही हैं वो कोई और नहीं बल्कि SN ही हैं… एसएन यानी सफीना नजर। खबरों की मानें तो निखिल पटेल को उनकी कथित गर्लफ्रेंड सफीना नजर के साथ मुंबई के ताज लैंड्स एंड पर देखा गया। रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि जब दलजीत केन्या शिफ्ट हुई थीं, सफीना तब भी निखिल की लाइफ में थीं।
कौन हैं सफीना नजर?
सफीना नजर की बात करें तो वो एक साइकोलॉजिस्ट और साइकोथेरेपिस्ट हैं। सफीना केन्या में ही रहती हैं। सफीना Spectrum Psychology Ltd. की फाउंडर और CEO भी हैं। इसके अलावा सफीना केन्या में आगा खान हेल्थ बोर्ड की बोर्ड मेंबर भी हैं। निखिल के साथ सफीना के बॉन्ड का अंदाजा निखिल के पोस्ट से ही लगाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- क्या दोनों पत्नियों में भेद-भाव करते हैं Armaan Malik? बिग बॉस से बाहर आते ही Kritika ने कर दिया बड़ा खुलासा
संबंधित खबरें
कौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
16 mins agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
1 hr agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
3 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
4 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
5 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
6 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
7 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
8 hrs agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
9 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines