Dalljiet Kaur: टीवी की शानदार एक्ट्रेस दलजीत कौर गॉसिप गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है। अब भई एक्ट्रेस ने इतने दिनों बाद अपने पति की करतूतों का खुलासा किया है, तो उनका सुर्खियों में रहना तो बनता है। जहां बीते दिन दलजीत के पोस्ट ने उनके पति निखिल की पोल खोल दी। वहीं अब दलजीत ने सौतन एसएन से भी खास सवाल कर दिया है। भई ये हमारा नहीं बल्कि दलजीत का लेटेस्ट पोस्ट ऐसा कह रहा है। आइए आपको बताते हैं कि दलजीत ने अपने लेटेस्ट पोस्ट में ऐसा क्या कहा है?
निखिल पटेल का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर
बीते दिन जहां दलजीत ने अपने पति निखिल पटेल के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को लेकर खुलासा किया। वहीं, अपनी सौतन से भी एक्ट्रेस ने सवाल कर दिया। 25 मई को ही दलजीत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में देखा जा सकता है कि दलजीत ने सुर्ख लाल जोड़ा पहना है और वो दुल्हन की तरह सजी हैं। हालांकि इस वीडियो में दलजीत का उतरा चेहरा सब बयां कर रहा है।
दलजीत ने शेयर किया पोस्ट
इस पोस्ट को शेयर करते हुए दलजीत ने कैप्शन में लिखा कि वो अपने बच्चों के लिए चुप रही और उसके परिवार ने भी उसका साथ दिया और गिरने नहीं दिया। वो इंतजार कर रही….. Hey SN do u have a kid too? दलजीत के इस पोस्ट पर अब यूजर्स ने भी जमकर रिएक्ट किया है। जी हां, एक यूजर ने लिखा कि ये एसएन कौन है? दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि आप क्या कहना चाहती हो? तीसरे यूजर ने लिखा कि आप दोनों अलग हो रहे हैं? एक अन्य यूजर ने कहा कि ये सब क्या चल रहा है? इस तरह के कमेंट्स अब यूजर इस पोस्ट पर कर रहे हैं।
Dalljiet Kaur
Dalljiet Kaur
10 महीने बाद ही इंडिया आ गई थी दलजीत
बता दें कि 25 मई को दलजीत ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें पति पर उनका गुस्सा साफ नजर आ रहा था। अपने पोस्ट में दलजीत ने लिखा कि अब तुम सोशल मीडिया पर भी उसके साथ नजर आने लगे हो, तुम्हें शर्म आनी चाहिए। शादी के 10 महीने में ही तुम्हारी पत्नी और बेटा वापस चले गए और इसकी वजह से पूरे परिवार को परेशानी झेलनी पड़ी। कम से कम बच्चों के लिए ही थोड़ा सम्मान कर लेते। मैं हमेशा चुप रही क्योंकि इस सबके अलग मेरे पास बहुत कुछ है करने के लिए। दलजीत का ये पोस्ट देखकर साफ हो गया कि वो अपने पति के क्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की वजह से इंडिया वापस आई हैं।
यह भी पढ़ें- ड्रग्स के साथ विदेश में अरेस्ट हुई मशहूर रैपर, पोस्ट में छलका दर्द, बोलीं- उन्होंने सब किया, जो इल्लीगल…
संबंधित खबरें
वीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
19 mins ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
16 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
17 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
20 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
21 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
22 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
22 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
23 hrs agoसोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
1 day ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines