हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Daler Mehndi ने Amar Singh Chamkila पर जताई नाराजगी, Diljit Dosanjh को लेकर क्या बोले?

Daler Mehndi, Diljit Dosanjh, Amar Singh Chamkila: मशहूर पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ को लेकर दलेर मेहंदी ने नाराजगी जाहिर की है। आखिर क्यों दलेर मेहंदी दिलजीत दोसांझ से नाराज हैं? आइए जानते हैं?

विज्ञापन
Daler Mehndi, Diljit Dosanjh

Daler Mehndi, Diljit Dosanjh, Amar Singh Chamkila: मशहूर पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ अक्सर चर्चा में रहते हैं। इन दिनों सिंगर अपने दिल लुमिनाटी टूर को लेकर भी सुर्खियों में हैं। दिलजीत अपने इस कॉन्सर्ट से करोड़ों दिलों पर राज कर रहे हैं। इस बीच अब पॉपुलर सिंगर दलेर मेहंदी ने भी दिलजीत के बारे में बात की। साथ ही उन्होंने बताया कि वो दिलजीत से नाराज हैं। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?

दिलजीत को लेकर क्या बोले दलेर?

दरअसल, हाल ही में दलेर मेहंदी ने एक इंटरव्यू में दिलजीत के बारे में बात की। इस दौरान ना सिर्फ उन्होंने दिलजीत के स्टारडम पर चर्चा की बल्कि ये भी बताया कि वो उनसे नाराज हैं। इस बातचीत में दलेर ने बताया कि वो दिलजीत से नाराज हैं और इसके पीछे की वजह उनकी फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ है। उन्होंने बताया कि फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ में दिलजीत ने अपने बाल कटवाए थे और इसके लिए वो सिंगर से नाराज हैं।

‘अमर सिंह चमकीला’ पर की बात

दलेर का कहना है कि फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ में दिलजीत दोसांझ ने अपने बालों को छोटा करवा लिया था और वो छोटे बालों में नजर आए थे। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने पगड़ी भी नहीं पहनी थी। दलेर का कहना है कि दिलजीत ने बाल कटवा दिए थे और यह बात उन्हें सही नहीं लगी। दलेर ने कहा कि मुझे ये समझ ही नहीं आया क्योंकि दिलजीत कहते थे कि मैं पगड़ी को उतारता नहीं हूं और मैं सरदार रहूंगा। भगवान की मेहरबानी… मैं इसे नहीं हटाऊंगा।

12 अप्रैल को रिलीज हुई थी फिल्म

उन्होंने आगे कहा कि सिर्फ रोल के लिए उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था। मेरे पास भी बड़ी फिल्में आ रही है, लेकिन मैंने पगड़ी नहीं उतारी, फिर उनका ऐसा करना मुझे समझ नहीं आया। बता दें कि दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ 12 अप्रैल को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में दिलजीत के अलावा परिणीति चोपड़ा भी लीड़ रोल में थीं।

गोली मारकर हत्या कर दी गई थी अमर की हत्या

फिल्म में दोनों ने हसबैंड-वाइफ का रोल अदा किया था। दिलजीत दोसांझ फिल्म में ‘अमर सिंह चमकीला’ के ही रोल में थे। बता दें कि अमर सिंह चमकीला एक समय में पंजाबी इंडस्ट्री का बेहद पॉपुलर नाम थे। अमर सिंह हमेशा अपने गानों को लेकर चर्चा में रहे। हालांकि बावजूद इसके उन्होंने खूब पॉपुलैरिटी हासिल की और खूब नाम कमाया। बता दें कि अमर सिंह अक्सर विवादों में रहे और साल 1988 में उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

यह भी पढ़ें- Ranveer Allahbadia की मिस्ट्रीगर्ल कौन? क्या Nikki Sharma को डेट कर रहे यूट्यूबर?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें