Sona Mahapatra Dig Daler Mehndi: पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी से जुड़े विवाद बढ़ता नजर आ रहा है. उत्तराखंड के एक इवेंट में सिंगर की परफॉर्मेंस पर उठे सवाल वाले विवाद के चर्चे सोशल मीडिया पर खूब हो रहे हैं. जहां एक तरफ बॉलीवुड के सितारे सिंगर दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतर आए हैं तो वहीं दूसरी ओर सिंगर सोना महापात्रा ने दलेर मेहंदी की परफॉर्मेंस पर सवाल उठाए हैं. सिंगर सोना महापात्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर दलेर मेहंदी के विवाद से जुड़ा पोस्ट शेयर किया है और बताया है कि दिल्ली में भी हुए एक इवेंट में दलेर मेहंदी ठीक से नहीं गा पाए थे. साथ ही सोना महापात्रा ने फैंस को लेकर चिंता जाहिर की है. चलिए आपको भी बताते हैं अपनी पोस्ट में सोना महापात्रा ने क्या कुछ कहा.
सिंगर ने पोस्ट किया शेयर
सोना महापात्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने दलेर मेहंदी की दिल्ली में हुई परफॉर्मेंस के बारे में भी बात की है. सिंगर ने लंबा-चौड़ा नोट शेयर कर बताया कि दिल्ली में हुए एक इवेंट के दौरान भी दलेर मेहंदी ठीक से नहीं गा पाए थे, जिससे ऑडियंस को तकलीफ उठानी पड़ी थी. वहीं सिंगर ने ऑडियंस की चिंता जताते हुए कहा है कि लोग परफॉर्मेंस देखने के लिए पैसे देकर आए और बड़ी उम्मीदों के साथ आए, लेकिन उन सभी को निराश होना पड़ा.
ऑडियंस के लिए जताई चिंता
वहीं सोना महापात्रा ने अपनी पोस्ट में उत्तराखंड में हुए इवेंट के बारे में बात करते हुए कहा, ‘मैं दलेर मेहंदी जी से जुड़े एक विवाद के बारे में सुन रही हूं, इससे जुड़ा मैं भी एक एक्सपीरियंस शेयर करना चाहती हूं. हालांकि मेरा मकसद दिग्गज कलाकार की बेज्जती करना नहीं है.’ सिंगर ने दिल्ली में हुए एक इवेंट का किस्सा शेयर किया. उन्होंने कहा, ’28 फरवरी को हुए इवेंट के दौरान भी दलेर मेहंदी अपनी परफॉर्मेंस के दौरान काफी कन्फ्यूज लग रहे थे. हम सच में लेजेंड को परफॉर्म करते देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड थे, लेकिन जो हुआ वो दिल तोड़ देने वाला था. वो अपनी परफॉर्मेंस के दौरान कन्फ्यूज लगे और एक नोट पकड़ने में काफी संघर्ष कर रहे थे. बार-बार एक ही म्यूजिक दोहरा रहे थे. उनकी इस परफॉर्मेंस को देख ऑडियंस भी धीरे-धीरे बाहर जाती दिखाई दी. लोग पैसे देकर आए और उम्मीद लेकर आए थे.’
आयोजकों पर भी उठाए सवाल
सोना महापात्रा का बयान भी सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है. सिंगर ने अपनी पोस्ट में आगे कहा, ‘भले ही पुराने कलाकार अपने योगदान के लिए सम्मान के लिए हकदार हैं, लेकिन दर्शकों को भी ईमानदार परफॉर्मेंस का पूरा अधिकार है.’ साथ ही उन्होंन सवाल उठाया है कि क्या विरासत और उम्र हमें प्रोफेशनल जवाबदेही से छूट देती है? साथ ही उन्होंने आयोजकों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि अगर किसी की तबीयत खराब है तो स्थिति को संभालने का तरीका होना चाहिए.
संबंधित खबरें
दीपिका पादुकोण ने रॉयल अंदाज में दिखाई 'देवी' की झलक, फैमिली फोटो वायरल
2 hrs agoशिल्पा शेट्टी से बादशाह तक, दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे ये सितारे
3 hrs ago'जेलर 2' ने 6 दिनों में 500 करोड़ किए पार, बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका
4 hrs agoमीका सिंह के बाद दलेर मेहंदी के सपोर्ट में आए कपिल शर्मा, लिखा इमोशनल नोट
20 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बीच फैसू के रिसेप्शन में पहुंची बहन कृष्णा श्रॉफ
21 hrs ago'किसी ने पकड़ा नहीं...', टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर विद्युत जामवाल का बयान
22 hrs agoरणबीर कपूर को समझ लिया रणवीर सिंह! ‘रामायण’ इवेंट में दिल राजू से हुई गलती
23 hrs ago'वो शराब नहीं पीते...', भाई दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे मीका सिंह
1 day agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
1 day ago'रामायण' के इवेंट में रणबीर कपूर ने तेलुगु फैंस को दिया सरप्राइज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines