Bigg Boss 19: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस सीजन 19’ के शुरू होने से पहले लगातार अपडेट सामने आ रहे हैं। हाल ही में एक पूरी लिस्ट सामने आई थी, जिसमें उन सभी सेलिब्रिटीज के नाम शामिल थे, जिन्होंने ‘बिग बॉस 19’ के ऑफर को ठुकराया है। अब इस लिस्ट में 2 नए नाम शामिल हो गए हैं। डेजी शाह और मोहसिन खान ने भी इस साल ‘बिग बॉस’ के घर में एंट्री लेने से साफ मना कर दिया है। दोनों को ही अप्रोच किए जाने की खबर हाल ही में सामने आई थी।
मोहसिन खान ने रिजेक्ट किया ‘बिग बॉस 19’ का ऑफर
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम एक्टर मोहसिन खान को इस साल भी ‘बिग बॉस’ के लिए एप्रोच किया गया था। हालांकि, एक्टर ने इस बार भी शो करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। पहले कहा जा रहा था कि मोहसिन खान इस बार ‘बिग बॉस सीजन 19’ में नजर आ सकते हैं। हालांकि, अब कन्फर्म हो गया है कि मोहसिन खान ने इस ऑफर को रिजेक्ट कर दिया है। वहीं, सलमान खान की एक्ट्रेस डेजी शाह के भी शो में दिखाई देने की उम्मीद थी। हालांकि, उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर सभी फैंस के दिल तोड़ दिए हैं।
डेजी शाह ने अफवाहों को किया खारिज
डेजी शाह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक नोट शेयर कर क्लियर कर दिया है कि उनके ‘बिग बॉस’ में शामिल होने की सभी अफवाहें झूठी हैं। वो ‘बिग बॉस’ नहीं कर रही हैं और शायद कभी करेंगी भी नहीं। इसके अलावा अब सलमान खान के शो से जुड़ी एक गुड न्यूज भी सामने आई है। अब एक पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस इस शो के लिए कन्फर्म हो गई हैं। ‘ससुराल सिमर का’, ‘दिल्ली वाली ठाकुर गर्ल्स’, ‘उड़ान’, ‘गुड़ से मीठा इश्क’ और ‘कुछ रीत जगत की ऐसी है’ जैसे शोज में नजर आ चुकी पॉपुलर एक्ट्रेस मीरा देवस्थले को ‘बिग बॉस सीजन 19’ के लिए कन्फर्म बताया जा रहा है।
मीरा देवस्थले हुईं ‘बिग बॉस’ के लिए कन्फर्म
‘बिग बॉस’ से जुड़ी अपडेट देने वाले सोशल मीडिया पेज के मुताबिक, एक्ट्रेस मीरा देवस्थले ने इस ऑफर को एक्सेप्ट कर लिया। इतना ही नहीं शो के सिलसिले में उनकी मेकर्स के साथ मीटिंग्स भी जारी हैं। आपको बता दें, पिछले साल भी मीरा देवस्थले को इस शो के लिए अप्रोच किया था और एक्ट्रेस ने शो करने के लिए हामी भी भर दी थी। हालांकि, बजट को लेकर बात बिगड़ गई और एक्ट्रेस शो में शामिल नहीं हो पाईं। अगर इस साल सब कुछ ठीक रहा, तो मीरा देवस्थले ‘बिग बॉस 19’ का हिस्सा होंगी।
संबंधित खबरें
टाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
4 mins agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
2 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
4 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
4 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
5 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
6 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
6 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
8 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
8 hrs agoमनोज बाजपेयी ने टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को बताया 'डरावना'
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines