साउथ इंडियन सुपरस्टार आदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की पैन-इंडिया फिल्म ‘डकैत’ इन दिनों सिनेमाघरों में जलवा बिखेर रही है. लेकिन फिर भी यह फिल्म कमाई के मामले में कुछ कमाल नहीं कर पाई है. हालांकि रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ अभी भी थिएटर में जमकर कमाई कर रही है. लेकिन आदिवी शेष और मृणाल ठाकुर मूवी की रफ्तार काफी धीमी हो गई है. इस मूवी ने पहले दिन 6.55 करोड़ रुपये का कारोबार किया था और फिल्म डकैत के कुल 3800 शो लगाए गए थे.
यह भी पढ़ें: साउथ एक्ट्रेस Trisha Krishnan के घर को बम से उड़ाने की मिली धमकी, जांच में जुटी पुलिस
‘डकैत’ ने 7वें दिन कितने का कलेक्शन किया है?
हालांकि, अब इस फिल्म की कमाई लाखों में सिमट गई है. आदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की मूवी ‘डकैत’ का 7वें दिन बूरा हाल हुआ है. इस मूवी ने आज यानी 16 अप्रैल 2026 को फिल्म ने 1.08 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. बता दें कि मूवी ने हिंदी में 30 लाख रुपये छापे हैं, तो वही तेलुगू इस फिल्म ने 78 लाख रुपये का कलेक्शन किया है. दरअसल मूवी ने अपने पहले हफ्ते में कुल 28.13 करोड़ रुपये कमाए है.
यह भी पढ़ें: Netflix पर पाकिस्तान में छाईं 5 इंडियन फिल्में, नंबर 1 पर क्राइम थ्रिलर ने बनाया दबदबा
कितने घंटे की है ‘डकैत’ फिल्म
आपको बता दें कि आदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘डकैत’ को बनाने में करीब 65 से 70 करोड़ रुपये तक खर्च किए गए थे. फिल्म की कहानी की बात करें, तो ‘डकैत’ में हरि (आदिवी शेष) के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती हैं, जो अपनी एक्स गर्लफ्रेंड सरस्वती (मृणाल ठाकुर) के चक्कर में जेल में डाल दिया जाता है. फिल्म डकैत में आदिवी शेष और मृणाल ठाकुर के अलावा प्रकाश राज, अनुराग कश्यप, अतुल कुलकर्णी और जरीना वहाब जैसे कलाकार ने अहम किरदार निभाया है. आपने अभी तक यह फिल्म नहीं देखी है, तो आप इसे थिएटर में देख सकते हैं. यह एक सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म है, जो दर्शकों को पूरे टाइम बांधने में कामयाब हुई है. आदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की यह मूवी 142 मिनट यानी 2 घंटे 22 मिनट है.
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
21 mins ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
54 mins agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
2 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
3 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
4 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
5 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
6 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
7 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
23 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines