Dabba Cartel Season 2: पिछले हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई वेब सीरीज ‘डब्बा कार्टेल’ को काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। ये सीरीज इंडिया की टॉप 10 फिल्मों और वेब सीरीज में पहले नंबर पर अपनी जगह बनाए हुए है। इस एक्शन, ड्रामा और क्राइम सीरीज में शबाना आजमी, ज्योतिका, और शालिनी पांडे जैसे स्टार्स नजर आए हैं। पहला सीजन खत्म होने के बाद दूसरे सीजन की चर्चा शुरू हो गई है। जाहिर है कि पहले सीजन में कॉमेडियन सुनील ग्रोवर की सरप्राइज एंट्री ने दर्शकों के मन में बहुत से सवाल छोड़ दिए हैं। आज हम आपको ऐसे ही 5 सवाल बताएंगे जिनके जवाब आपको ‘डब्बा कार्टेल’ के दूसरे सीजन में मिल सकते हैं।
सीरीज का असली मास्टरमाइंड कौन?
‘डब्बा कार्टेल’ के अगले सीजन में दिखाया जा सकता है कि ड्रग में फंसाने वाले कार्टेल का असली उद्देश्य क्या है और वह आखिर किसे नुकसान पहुंचाना चाहता है? पहले सीजन में ये तो क्लीयर हो गया है कि डिब्बे का कनेक्शन किसी अपराधी नेटवर्क से है। स पूरे नेटवर्क के पीछे असली मास्टरमाइंड कौन है? ये देखना दिलचस्प होगा।
चाको कुरियन की हिस्ट्री क्या?
‘डब्बा कार्टेल’ के आखिरी एपिसोड में चाको कुरियन (सुनील ग्रोवर) की बतौर विलेन एंट्री चौंकाने वाली रही है लेकिन वह कौन है और किससे बदला लेना चाहता है? इस बात का जवाब नहीं मिला है। अगले सीजन में उसकी पूरी हिस्ट्री का खुलासा हो सकता है।
यह भी पढ़ें: क्या ‘King’ के बाद ‘कॉप’ बनकर पर्दे पर नजर आएंगे Shahrukh Khan? वायरल तस्वीर से उठे सवाल
काशी कैसे लेगी बदला?
काशी का किरदार दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी निभा रही हैं। पहले सीजन में सबसे मजबूत किरदार काशी का दिखाया गया है, जो आखिर में चाको के जाल में फंस जाती है। अगले सीजन में देखना दिलचस्प होगा कि वह कैसे चाको के जाल से बाहर निकलती है और उससे बदला लेती है?
साईदा और प्रीति की कहानी
वेब सीरीज में ब्रोकर साईदा और पुलिस इंस्पेक्टर प्रीति का एक सीक्वेंस देखने को मिला था। प्रीति नहीं जानती कि जिन अपराधियों को वह ढूंढ रही है, उनमें उसकी खास साईदा भी शामिल है। अगले सीजन में इस गुत्थी का पर्दाफाश हो सकता है।
राजी के किरदार पर सवाल
सीधी-साधी इमेज वाली राजी अपनी सास काशी, पति वरुणा और अपने होने वाले बच्चे के लिए इस बिजनेस को बंद करने का फैसला लेती है। अग अगले सीजन में देखने को मिलेगा कि आने वाला संकट उसे तोड़ देगा, या फिर वह और ताकतवर बनकर उभरेगी?
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
31 mins ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 hr agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
2 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
3 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
4 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
6 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
7 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
7 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
7 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines