Nandamuri Balakrishna Viral Video: फिल्म ‘डाकू महाराज’ और ‘अखंडा’ जैसी तमाम सुपरहिट फिल्में दे चुके साउथ के दिग्गज एक्टर और पॉलिटिशियन नंदमुरी बालकृष्ण ने 10 जून को अपना 65वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। इस मौके पर उनके सपोर्टरों और चाहने वालों ने धूमधाम से उनका जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस मौके पर उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सुपरस्टार फैंस की बेकाबू भीड़ के बीच में फंसे हुए नजर आ रहे हैं। धक्का-मुक्की होने का नतीजा ये हुआ कि नंदमुरी बालकृष्ण को गुस्सा आ गया।
बेकाबू भीड़ में फंसे एक्टर
साउथ सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण के जन्मदिन के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए। इस बीच एक वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्टर भीड़ के बीच में खड़े हुए हैं। उनके फैंस उन्हें जन्मदिन की बधाई देने और माला पहनाकर उनका अभिवादन करने की कोशिश में जुटे हुए हैं। वहीं कुछ लोग नंदमुरी के साथ सेल्फी लेने और उनके पैर छूने के लिए भीड़ में घुसते दिखाई दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Sushant Singh Rajput की डेथ एनिवर्सरी पर बहन श्वेता ने शेयर किया पोस्ट, इमोशनल हुए फैंस
एक्टर को आया गुस्सा
फैंस को इस कदर बेकाबू होते देख नंदमुरी बालकृष्ण का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। वीडियो में उनके चेहरे पर गुस्सा और नाराजगी साफतौर पर देखी जा सकती है। वह गुस्से से भीड़ को दूर हटने की बात कह रहे हैं। वहीं एक्टर के गार्ड भीड़ को नियंत्रित करने की जद्दोजहद में लगे हुए हैं। फैंस की भीड़ ने एक झटके में पूरी सुरक्षा व्यवस्था को तोड़कर रख दिया।
पारंपरिक पोशाक में नजर आए एक्टर
बता दें कि जन्मदिन के इस मौके पर नंदमुरी बालकृष्ण ने पारंपरिक पोशाक पहन रखी है। उन्होंने माथे पर चंदन का तिलक लगाया हुआ है। वहीं सफेद रंग के कुर्ते के साथ में नारंगी शॉल गले में डाली हुई है।
नंदमुरी बालकृष्ण का वर्कफ्रंट
सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार फिल्म ‘डाकू महाराज’ में देखा गया था। ये फिल्म इसी साल जनवरी के महीने में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। आने वाले वक्त में सुपरस्टार ‘अखंड 2’ में नजर आएंगे। इसके अलावा उनकी पाइपलाइन में ‘जेलर 2’ भी है।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
6 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
9 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
10 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
11 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
12 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
12 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
13 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
13 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines