हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

D Imman का एक्स अकाउंट हुआ हैक, 'धोखाधड़ी भरे मैसेज और पोस्ट' से सावधान रहने के लिए कहा

D Imman X (Twitter) Account Hacked: पॉपुलर तमिल सिंगर और म्यूजिक कंपोजर डी इम्मान सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। साथ ही वो खुद से जुड़े अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। हाल ही में इम्मान ने जो पोस्ट शेयर की है, उससे फैंस हैरान रह गए हैं।

विज्ञापन
D Imman

D Imman X (Twitter) Account Hacked: पॉपुलर तमिल सिंगर और म्यूजिक कंपोजर डी इम्मान का एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट हैक हो गया है। इसकी जानकारी सिंगर ने खुद अपने फैंस को दी है। इसको लेकर इम्मान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी शेयर किया है। पोस्ट को शेयर करते हुए सिंगर ने फैंस से अपील की है कि धोखाधड़ी भरे मैसेज और पोस्ट से सावधान रहें। आइए जानते हैं कि इम्मान ने अपने पोस्ट में क्या-क्या लिखा है?

डी इम्मान ने क्या लिखा?

म्यूजिक कंपोजर डी इम्मान ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है, उसमें उन्होंने एक लंबा-चौड़ा नोट शेयर किया है। इस पोस्ट में इम्मान ने लिखा कि सभी को नमस्ते, मैं आप सभी को बताना चाहता हूं कि मेरा आफिशियल एक्स अकाउंट (@immancomposer) हैक हो गया है। सिंगर ने आगे लिखा कि हैकर्स ने मेरे अकाउंट से जुड़े ईमेल और पासवर्ड को भी बदल दिया है और पिछले 24 घंटों में कंटेंट शेयर किया है।

रिस्टोर करने के लिए कोशिश कर रहे सिंगर

अपने पोस्ट में इम्मान ने यह भी बताया कि उन्होंने एक्स सपोर्ट से संपर्क किया है और अपना अकाउंट फिर से रिस्टोर करने के लिए वो कोशिश कर रहे हैं। अपने पोस्ट में इम्मान ने लिखा है कि उन्होंने फिलहाल एक्स सपोर्ट से संपर्क किया है और जल्द से जल्द अपने अकाउंट को रिकवर करने पर काम कर रहे हैं। उन्होंने आगे लिखा कि मैं 20 से ज्यादा सालों से म्यूजिक इंडस्ट्री में हूं और इसलिए मुझे भरोसा है कि मेरी विश्वसनीयता और मेरे फॉलोअर्स के साथ मेरा रिश्ता बहुत महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन

श्रेया घोषाल का एक्स अकाउंट भी हुआ था हैक

इसके अलावा उन्होंने कहा कि मैं सभी से आग्रह करता हूं कि अभी मेरे अकाउंट से किसी भी संदिग्ध पोस्ट या मैसेज को अनदेखा करें। गौरतलब है कि हाल ही में पॉपुलर सिंगर श्रेया घोषाल का एक्स अकाउंट भी हैक हो गया था, जिसकी जानकारी श्रेया ने खुद अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फैंस को दी थी।

यह भी पढ़ें- Bindiya Goswami बनने वाली हैं नानी, Border 2 के सेट से आई बड़ी गुड न्यूज

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola