Mahesh Babu daughter identity get misused: टॉलीवड के फेमस स्टार महेश बाबू की बेटी सितारा घट्टामनेनी साइबर क्राइम की शिकार हुई हैं। साउथ सुपरस्टार ने पुलिस में फर्जी इंस्टा हैंडल को लेकर शिकायत दर्ज की है।
इसकी जानकारी खुद महेश बाबू की पत्नी नम्रता शिरोडकर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए शेयर की। नम्रता ने पोस्ट शेयर कर लोगों से सतर्क रहने और अकाउंट को चेक किए बिना मैसेज या पोस्ट पर भरोसा ना करने की अपील की।
फॉलोअर्स को शेयर किए जा रहे निवेश करने के लिंक
किसी अनजान व्यक्ति ने सितारा का फेक अकाउंट बनाया है। इस फर्जी अकाउंट से उनके फॉलोअर्स को ट्रेडिंग और निवेश के लिंक भेजे जा रहे हैं।
जब इसका पता सितारा के पेरेंट्स को चला तो उन्होंने लोगों से अपील करते हुए पोस्ट शेयर किया कि किसी भी स्टार्स की तरफ पैसे निवेश करने की रिक्वेस्ट आई है, उसे चेक करें कि वो ऑफिशियल है या फर्जी अकाउंट है।
सोशल मीडिया पर सितारा के हैं 1.8 मिलियन फॉलोअर्स
महेश बाबू की बेटी सितारा को सोशल मीडिया पर 1.8 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। लोग उनके डांस वीडियोज को बहुत पसंद करते हैं। इसके अलावा पिता महेश बाबू के साथ के वीडियोज और फोटोज को भी खूब लाइक्स मिलते हैं।
सचिन तेंदुलकर भी हो चुके हैं शिकार
क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने पिछले महीने ही ऐसे एक मामले में शिकायत की। सचिन ने एक डीपफेक वीडियो के खिलाफ शिकायत की थी, इस वीडियो का इस्तेमाल कर के एक ऐप को प्रमोट किया जा रहा था।
वीडियो में सचिन कहते दिख रहे थे कि ‘उनकी बेटी ऑनलाइन गेम एविएटर खेलती है और उससे वो रोज 80 हजार कमा रही हैं। अब अच्छा पैसा कमाना कितना आसान हो गया है।’ इस वीडियो को खुद सचिन ने सोशल मीडिया पर शेयर कर लोगों से अपील की थी कि ये वीडियो झूठा है, उन्होंने ऐसे किसी गेमिंग ऐप का प्रमोशन नहीं किया है। बाद में मुंबई पुलिस ने सचिन की शिकायत को आईपीसी की धारा 500 और आईटी अधिनियम की धारा 66 सी के तहत दर्ज किया था।
प्रमोशन के लिए अक्षय-नोरा के चेहरे का भी हो चुका गलत इस्तेमाल
केवल सचिन ही नहीं ठग अक्षय कुमार और और नोरा फतेही को निशाना बन चुके हैं। अक्षय का एआई जेनरेटेड वीडियो वायरल था, जिसमें वो गेमिंग ऐप को प्रमोट करते दिखे थे। नोरा का भी एक वीडियो खूब वायरल हो रहा था, जिसमें वो एंड ऑफ सीजन सेल प्रमोट करती दिखी थीं।
इन वीडियोज के सामने आते ही दोनों सेलिब्रिटी दंग रह गए। अक्षय ने पोस्ट शेयर कर कहा कि उन्होंने अपनी टीम को लीगल एक्शन लेने को कहा है। नोरा ने भी इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर कहा कि वो ये वीडियो देखकर शॉक्ड हैं, उन्होंने ऐसा कोई प्रमोशन नहीं किया।
आफताब शिवदासानी के साथ हो चुकी 1.5 लाख की धोखाधड़ी
बॉलीवुड एक्टर आफताब शिवदासानी भी साइबर फ्रॉड के शिकार हो चुके हैं। आफताब से केवाईसी अपडेट के नाम पर करीब 1.5 लाख की धोखाधड़ी हो गई।
एक्टर के मोबाइल पर मैसेज शेयर किया गया, कि अकाउंट सस्पेंड कर दिया जाएगा, इसलिए केवाईसी अपडेट कर लें। इसी प्रोसेस में आफताब को 1.5 लाख का नुकसान हुआ। बाद में आफताब ने पुलिस में शिकायत दर्ज की।
बढ़ते साइबर मामलों के कारण ही केंद्र ने जारी किए नए नियम
साइबर फ्रॉड के इस तरह के बढ़ते मामलों को देखते हुए ही नए आईटी नियमों को लागू किया है। इसके तहत किसी भी व्यक्ति के शिकायत के 24 घंटे के अंदर ही सोशल मीडिया कंपनियों को किसी भी फेमस पर्सनैलिटी या सेलिब्रिटी के फेक प्रोफाइल को हमेशा के लिए बंद करना होगा।
संबंधित खबरें
Rise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 hr agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 hr agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
2 hrs agoLIVE: 'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
3 hrs agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
3 hrs agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
21 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
22 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
23 hrs agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
1 day agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines