Cuttputlli Trailer: सीरियल किलर की तलाश में निकले अक्षय कुमार, पुलिसकर्मी की निभाएंगे भूमिका

akshay

मुंबई: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने शुक्रवार को अपने फैंस को अपनी अपकमिंग फिल्म ‘कटपुतली’ (Cuttputlli Teaser) का टीजर जारी कर सरप्राइज दिया। अब इसका ट्रेलर (Cuttputlli Trailer) सामने आ चुका है।

ट्रेलर बताता है कि फिल्म कसौली में हो रहे सीरियल किलिंग्स की कहानी है। खूनी को पकड़ने के लिए पुलिस की भूमिका निभा रहे अक्षय कुमार माइंड गेम खेलने की बात करते हैं। सीरियल किलर के शिकार के बारे में दर्शाती इस फिल्म के ट्रेलर में एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह भी नजर आई हैं।

ट्रेलर देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि अक्षय अपराधियों को पकड़ने के लिए अपनी टीम के साथ एक मिशन पर हैं और इसी को पूरा करने के लिए वो एक अलग रणनीति अपनाते हैं। मेकर्स ने शनिवार को ‘कटपुतली’ के ट्रेलर को जारी कर दिया है, जिसे दर्शकों का रिस्पॉन्स मिलना बाकी है।

बता दें, ये फिल्म जैकी भगनानी की प्रोडक्शन कंपनी पूजा एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित है, जिसमें अक्षय को एक पुलिस वाले की भूमिका में दिखाया गया है।

इस फिल्म के टीजर जारी होते ही अक्षय के फैंस दंग रह गए और सवाल करने लगे कि आखिर उन्होंने इतने कम समय में एक और फिल्म पूरी कब की। एक्टर ने टीजर से पहले ‘कटपुतली’ से जुड़ा ना तो कोई अनाउंसमेंट किया था और ना ही कोई पोस्टर जारी किया। ऐसे में सीधा फिल्म का टीजर ड्रॉप करना फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं था।

अक्षय की हालिया रिलीज फिल्मों की बात करें तो, पृथ्वीराज, बच्चन पांडे, अतरंगी रे और रक्षा बंधन जैसी फिल्मों को हाल के महीने में जारी किया गया था। इसे देखते हुए एक यूजर ने लिखा, “क्या यह आदमी कभी ब्रेक लेता है।”

अक्षय जल्द ही जैकलीन फर्नांडीज और नुसरत भरुचा के साथ ‘राम सेतु’ में दिखाई देंगे, जो 2022 की दिवाली के अवसर पर रिलीज होने वाली है। वहीं ‘कटपुतली’ की बात करें तो, ये फिल्म ओटीटी प्लैटफॉर्म डिज्नी+हॉटस्टार पर 2 सितंबर को स्ट्रीम होगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ