Custody Box Office Collection Day 5: नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) की फिल्म ‘कस्टडी’ शुक्रवार यानी 12 मई को रिलीज हो चुकी है। सभी को इस फिल्म का बहुत बेसब्री से इंतजार था। फिल्म ‘कस्टडी’ ने ओपनिंग डे पर अच्छा कलेक्शन किया है।
वहीं, अब इस फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। इसी के साथ अब इस फिल्म की रिलीज के पांचवें दिन यानी मंगलवार की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। चलिए जान लेते हैं कि नागा चैतन्य की इस फिल्म ने पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है।
5वें दिन लाखों में सिमटी फिल्म की कमाई
एक रिपोर्ट के मुताबिक, नागा चैतन्य की फिल्म ‘कस्टडी’ ने अपनी रिलीज के पांचवें दिन यानी मंगलवार को महज 75 लाख रुपये का कलेक्शन किया है, जो बेहद निराश करने वाले हैं। इसी के साथ अब इस फिल्म का कुल कलेक्शन 8.33 करोड़ रुपये हो गया है।
फिल्म का 5 दिनों का कलेक्शन
वहीं, अगर फिल्म ‘कस्टडी’ के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ‘कस्टडी’ ने अपनी रिलीज के पहले दिन 3.2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, दूसरे दिन इस फिल्म ने 1.50 करोड़ का कलेक्शन किया और तीसरे दिन इस फिल्म ने 1.75 करोड़ रुपये और चौथे दिन महज 1 करोड़ का कारोबार किया है।
फिल्म ‘कस्टडी’ में लीड रोल में है नागा चैतन्य
वहीं, फिल्म ‘कस्टडी’ को क्रिटिक्स की तरफ से भी मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन वेंकट प्रभु ने किया है और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं कर पा रही है। बताते चलें कि फिल्म ‘कस्टडी’ में नागा चैतन्य लीड रोल में अपनी भूमिका निभा रहे हैं।
श्रीनिवास चित्तूरी ने फिल्म को किया है प्रोड्यूस
इसके साथ ही फिल्म में कृति शेट्टी, अरविंद स्वामी और प्रियामणि भी अहम भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं। बता दें कि नागा चैतन्य की पहली तमिल और तेलुगु दोनों भाषाओं में बनी फिल्म ‘कस्टडी’ को श्रीनिवास चित्तूरी ने प्रोड्यूस किया है।
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन से सनी देओल तक, बॉलीवुड सितारों ने दी फैंस को दिवाली की बधाई
7 hrs ago'वनवास खत्म...', रवि दुबे के 'रामायण' लुक पर भावुक हुईं सरगुन मेहता
9 hrs ago'दिवाली एंथम' बना कुमार सानू का ये गाना, 27 साल से कर रहा राज!
10 hrs ago'रामायण' लीक करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई! मेकर्स ने दी चेतावनी
12 hrs ago'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
12 hrs agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
14 hrs agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
14 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
1 day ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
2 days agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines