Custody Box Office Collection Day 4: बॉक्स ऑफिस पर ‘कस्टडी’ ने टेके घुटने, चौथे दिन किया बस इतना कलेक्शन
Edited By Nancy Tomar

Custody Box Office Collection Day 4
Edited By Nancy Tomar

Custody Box Office Collection Day 4
Custody Box Office Collection Day 4: नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) की फिल्म ‘कस्टडी’ शुक्रवार यानी 12 मई को रिलीज हो चुकी है। सभी को इस फिल्म का बहुत बेसब्री से इंतजार था। फिल्म ‘कस्टडी’ ने ओपनिंग डे पर अच्छा कलेक्शन किया है। वहीं, अब इस फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है।
इसी के साथ अब इस फिल्म की रिलीज के चौथे दिन यानी सोमवार की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। चलिए जान लेते हैं कि नागा चैतन्य की इस फिल्म ने चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, नागा चैतन्य की फिल्म ‘कस्टडी’ ने अपनी रिलीज के चौथे दिन यानी सोमवार को महज 1 करोड़ का कारोबार किया है। मतलब ये फिल्म मंडे टेस्ट में बॉक्स ऑफिस पर फुस्स साबित हुई है। इसी के साथ अब इस फिल्म का कुल कलेक्शन 7 करोड़ 63 लाख हो गया है। हालांकि ये शुरूआती आंकड़े हैं, इसमें थोड़ा बहुत ऊपर नीचे हो सकता है।
इसी के साथ अगर इस फिल्म की कमाई की बात करें तो नागा चैतन्य की फिल्म ‘कस्टडी’ ने अपनी रिलीज के पहले दिन 3.2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, दूसरे दिन इस फिल्म ने 1.50 करोड़ का कलेक्शन किया और तीसरे दिन इस फिल्म ने 1.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
वहीं, फिल्म ‘कस्टडी’ को क्रिटिक्स की तरफ से भी मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन वेंकट प्रभु ने किया है और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं कर पा रही है। बताते चलें कि फिल्म ‘कस्टडी’ में नागा चैतन्य लीड रोल में अपनी भूमिका निभा रहे हैं।
इसके साथ ही फिल्म में कृति शेट्टी, अरविंद स्वामी और प्रियामणि भी अहम भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं। बता दें कि नागा चैतन्य की पहली तमिल और तेलुगु दोनों भाषाओं में बनी फिल्म ‘कस्टडी’ को श्रीनिवास चित्तूरी ने प्रोड्यूस किया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: