हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Custody Box Office Collection Day 1: ओपनिंग डे पर 'कस्टडी' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, पहले दिन ही कमाए इतने करोड़

विज्ञापन
Custody Box Office Collection Day 1

Custody Box Office Collection Day 1: नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) की फिल्म ‘कस्टडी’ बीते दिन यानी शुक्रवार को रिलीज हो चुकी है। सभी को इस फिल्म का बहुत बेसब्री से इंतजार था और अब फिल्म ने ओपनिंग डे पर कितना कलेक्शन किया है, इसके आकंड़े भी आ गए है।

अपनी रिलीज के पहले दिन यानी ओपनिंग डे पर नागा चैतन्य की फिल्म ने शानदार कलेक्शन किया है। चलिए जान लेते हैं कि इस फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है।

पहले दिन ही ‘कस्टडी’ ने किया इतना कलेक्शन

एक रिपोर्ट के मुताबिक, नागा चैतन्य की फिल्म ‘कस्टडी’ ने अपनी रिलीज के पहले दिन यानी शुक्रवार को सभी भाषाओं में भारत में 3.20 करोड़ की कमाई की है। इस फिल्म को क्रिटिक्स की तरफ से भी मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। साथ ही उम्मीद की जा रही है कि नागा चैतन्य की ये फिल्म वीकेंड पर अच्छी खासी कमाई कर लेगी। बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन वेंकट प्रभु ने किया है और फिल्म ने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर बाजी मार ली है।

विज्ञापन

फिल्म में नागा चैतन्य निभा रहे लीड रोल

बता दें कि फिल्म ‘कस्टडी’ में नागा चैतन्य लीड रोल में अपनी भूमिका निभा रहे हैं। इसके साथ ही फिल्म में कृति शेट्टी, अरविंद स्वामी और प्रियामणि भी अहम भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं। बताते चलें कि नागा चैतन्य की पहली तमिल और तेलुगु दोनों भाषाओं में बनी फिल्म ‘कस्टडी’ को श्रीनिवास चित्तूरी ने प्रोड्यूस किया है।

अच्छी फिल्में देने का प्रयास करते हैं- नागा चैतन्य

बता दें कि नागा चैतन्य की हालिया रिलीज फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं किया है। इसलिए फिल्म ‘कस्टडी’ उनके लिए बेहद अहम है। इसके साथ ही अपनी फिल्मों के खराब प्रदर्शन को लेकर नागा चैतन्य का कहना है कि- बीते कुछ टाइम से उनकी फिल्में ‘उम्मीद के मुताबिक काम नहीं कर पाईं’ और कहा कि ‘समय जल्द ही बीत जाएगा।

विज्ञापन

इसके आगे उन्होंने कहा कि- ‘हम हमेशा प्रशंसकों को अच्छी फिल्में देने का प्रयास करते हैं और उनके समर्थन और बिना शर्त प्यार के बदले में हम सिर्फ अच्छा सिनेमा दे सकते हैं। पिछली कुछ रिलीज फिल्में हमारी उम्मीद के मुताबिक काम नहीं कर पाईं। इस बीच अब देखने वाली बात ये होगी कि फिल्म ‘कस्टडी’ बॉक्स ऑफिस पर क्या कुछ कमाल दिखा पाती है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola