Criminal Justice Season 4: पंकज त्रिपाठी की पॉपुलर सीरीज ‘क्रिमिनल जस्टिस’ का चौथा सीजन रिलीज हो चुका है। इस सीरीज का फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे थे। जब भी ये कोर्टरूम ड्रामा सीरीज आती है, तो पंकज त्रिपाठी की एक्टिंग और कोर्ट में दिए उनके तर्क फैंस का दिल जीत लेते हैं। इस बार पंकज त्रिपाठी यानी वकील माधव मिश्रा एक कॉम्प्लिकेटेड मर्डर केस सुलझाने आए हैं। जब ‘क्रिमिनल जस्टिस 4’ का ट्रेलर रिलीज हुआ था, तो फैंस काफी एक्साइटेड थे।
‘क्रिमिनल जस्टिस सीजन 4’ देख निराश हुए फैंस
हालांकि, इस सीरीज के रिलीज होते ही लोगों की एक्साइटमेंट उनकी डिसअपॉइंटमेंट में बदल गई है। अब फैंस ये सीरीज देखकर काफी निराश हैं और सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं। आखिर लोग ‘क्रिमिनल जस्टिस सीजन 4’ देखकर क्यों भड़के हुए हैं? क्या उन्हें इस सीरीज की कहानी पसंद नहीं आई, या मामला कुछ और है? चलिए जानते हैं कि लोगों के निराश होने का आखिर असली कारण है क्या?
सिर्फ 3 एपिसोड रिलीज होने पर फैंस नाराज
दरअसल, फैंस को इस बात से समस्या है कि JioHotstar पर इस पॉपुलर सीरीज के सिर्फ 3 एपिसोड ही रिलीज किए गए हैं। लोग ‘क्रिमिनल जस्टिस’ के नए सीजन को देखने बैठे तो कहानी आधी ही दिखी, ऐसे में उनका सारा मजा किरकिरा हो गया। अब एक X यूजर ने लिखा, ‘यह बेहद निराशाजनक है कि सिर्फ 3 एपिसोड ही रिलीज किए गए हैं। आप हमेशा दर्शकों, खासकर पंकज त्रिपाठी के फैंस के लिए चीजें मुश्किल क्यों बनाते हैं? आपने क्रिमिनल जस्टिस सीजन 3 के साथ भी ऐसा ही किया था। आप ऐसा क्यों करते रहते हैं? आपके साथ क्या गलत है? क्या सीजन 4 पूरी तरह से तैयार नहीं है?’
JioHotstar से की शिकायत
एक ने लिखा, ‘क्रिमिनल जस्टिस सीजन 4 के सिर्फ 3 एपिसोड JioHotstar? निराशा।’ कोई बोला, ‘ये बहुत अनॉइंग है कि क्रिमिनल जस्टिस सीजन 4 के सिर्फ 3 एपिसोड ही जारी किए गए हैं, JioHotstar की ये प्रैक्टिस बिंज-वॉच एक्सपीरियंस के मजे को खत्म कर देगी, प्लीज एक साथ सारे एपिसोड रिलीज करें।’ वहीं, एक फैन ने लिखा, ‘क्रिमिनल जस्टिस सीजन 4 के सिर्फ 3 एपिसोड रिलीज हुए हैं। मैं एक्साइटेड था, लेकिन अब जब सारे एपिसोड आ जाएंगे तभी देखेंगे।’
संबंधित खबरें
LIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
11 mins agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
31 mins ago'ईविल डेड...', नाना पाटेकर के निधन पर बोलीं तनुश्री दत्ता; रिएक्शन वायरल
2 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
10 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
11 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
15 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
16 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
18 hrs ago13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज चलते थे 8 KM
19 hrs agoनाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने एक्टिंग छोड़ चुनी फिल्ममेकिंग
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines