इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली और सिंगर राहुल वैद्य का ऑनलाइन विवाद पिछले कुछ दिनों से काफी चर्चा में बना हुआ है। इस विवाद ने उस वक्त तूल पकड़ लिया जब क्रिकेटर ने अवनीत कौर के फैन पेज लाइक करने को कथित ‘इंस्टाग्राम गड़बड़ी’ बताया और सिंगर ने एक पोस्ट के जरिए उनका मजाक उड़ाया। यही नहीं उन्होंने विराट कोहली के फैंस को ‘जोकर’ तक कह दिया। राहुल वैद्य के इस बयान के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें काफी ट्रोल किया। अब विराट कोहली के भाई विकास कोहली ने भी सिंगर को आड़े हाथ लेते हुए एक खास नसीहत तक डे डाली है।
विकास कोहली ने लगाई लताड़
विराट कोहली के भाई विकास कोहली ने सिंगर राहुल वैद्य के ‘जोकर’ वाले कमेंट की आलोचना करते सोशल मीडिया पर लिखा, ‘बच्चे इतनी मेहनत अगर अपनी सिंगिंग पर कर लें तो शायद अपनी मेहनत से फेमस हो जाएं। जब पूरा देश मौजूदा स्थिति पर ध्यान दे रहा है कि क्या चल रहा है, ये बेवकूफ विराट का नाम लेकर फॉलोअर्स हासिल करने की कोशिश कर रहा है। मशहूर होने के मिशन पर लगा हुआ है। कितना हारा हुआ इंसान।’
विराट कोहली के भाई विकास कोहली के भाई का यह बयान तब आया है, जब राहुल वैद्य ने क्रिकेटर के फैंस को जोकर बताते हुए मजाक उड़ाया था। यही नहीं उन्होंने विराट कोहली के इंस्टाग्राम एल्गोरिदम वाले बयान पर भी मजाक उड़ाते हुए कहा था कि क्रिकेटर ने उन्हें कई साल पहले इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर दिया था।
यह भी पढ़ें: Virat Kohli से पंगे के बीच राहुल वैद्य-अनुष्का शर्मा का ओल्ड वीडियो वायरल, क्या बोले यूजर्स?
क्या बोले थे राहुल वैद्य?
राहुल वैद्य ने अपनी पोस्ट में लिखा था, ‘तो दोस्तों.. विराट कोहली ने मुझे ब्लॉक कर दिया है। जैसा कि आप सभी को पता है। मुझे लगता है कि ये इंस्टाग्राम की गलती ही होगी। इंस्टा के एल्गोरिदम ने ही कहा होगा विराट कोहली को, एक काम कर.. मैं ही तेरी तरफ से राहुल वैद्य को ब्लॉक कर देता हूं। है ना..?’
इस बीच राहुल वैद्य ने मुंबई एयरपोर्ट पर भी अपने बयान पर बात करते हुए पैपराजी से कहा था कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है। विराट कोहली के फैंस की ओर से उन्हें और उनके परिवार, पत्नी को गाली दी गई। जब पैपराजी ने उनसे कहा था कि अगर वह किसी को जोकर कहेंगे तो ऐसा ही होगा। इसके अलावा सिंगर ने कहा था कि विराट कोहली ने उन्हें ब्लॉक क्यों किया है? इसका जवाब तो उन्हें मिलना चाहिए।
संबंधित खबरें
आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 hr ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
1 hr ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
2 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
3 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
4 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
20 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
23 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines