Shubman Gill Affairs Rumor: इंडियन क्रिकेटर शुभमन गिल इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया पर्थ टेस्ट से बाहर होने के बाद से काफी चर्चा में बने हुए हैं। मैच होने से पहले वह चोटिल हो गए जिससे फैंस का दिल टूट गया है। उम्मीद है कि क्रिकेटर जल्द ही अपनी चोट से उबरेंगे। खैर आज हम आपको शुभमन गिल की लव लाइफ के बारे में बताएंगे। ऐसा कई बार हुआ है, जब अपनी लव लाइफ को लेकर वह लाइमलाइट बटोर चुके हैं। कभी सारा तेंदुलकर तो कभी सोनम बाजवा, इंडस्ट्री की कई हाई-प्रोफाइल हसीनाएं रही हैं, जिनके साथ शुभमन गिल के अफेयर के चर्चे होने से सोशल मीडिया भी हैंग हो चुका है।
आज हम आपको बताएंगे उन 5 हसीनाओं का नाम जिनके साथ शुभमन गिल के लिंकअप की खबरों ने अफवाहों को जन्म दिया है। हालांकि इन खबरों पर क्रिकेटर की तरफ से कभी कोई रिएक्शन नहीं आया।
सारा अली खान
बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान इंडस्ट्री की मोस्ट टैलेंटेड एक्ट्रेस में से एक हैं। एक वक्त था, जब उनका नाम क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ खूब उछला था। एक रात दोनों को डिनर पर साथ में देखा गया था। इसके बाद से दोनों के लिंकअप की खबरें आनी शुरू हो गईं। हालांकि इन खबरों पर दोनों में से किसी का रिएक्शन नहीं आया।
यह भी पढ़ें: Navjot Singh Sidhu ने Kapil के शो में आने के लिए गिनाई शर्त, बोले- मैं वापसी को तैयार पर…
सोनम बाजवा
पंजाबी एक्ट्रेस सोनम बाजवा और शुभमन गिल का नाम भी कई बार जुड़ चुका है। एक टॉक शो के दौरान जब दोनों को साथ में हंसी-मजाक करते हुए देखा गया था, तब से चर्चा शुरू हो गई थी कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि बाद में यह खबरें महज अफवाह बनकर रह गईं।
सारा तेंदुलकर
सारा अली खान के बाद शुभमन गिल का नाम महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर से जुड़ने लगा। सोशल मीडिया पर चर्चा होने लगी कि क्रिकेटर जिसे सीक्रेटली डेट कर रहे हैं, वह सारा तेंदुलकर हैं। हालांकि आज तक दोनों में से किसी ने भी इन अफवाहों को ना एक्सेप्ट किया और ना ही रिजेक्ट किया।
अवनीत कौर
टीवी से फिल्मों तक पॉपुलर हो चुकीं एक्ट्रेस अवनीत कौर भी शुभमन गिल की लेडी लव के तौर पर चर्चा में आ चुकी हैं। दरअसल, अवनीत ने शुभमन के जन्मदिन पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिसके बाद से दोनों के बीच लिंकअप की चर्चा होनी शुरू हो गई। पर ये खबर भी सिर्फ अफवाह बनकर रह गई।
रिद्धिमा पंडित
टीवी की रोबोट बहू यानी एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित के साथ भी क्रिकेटर शुभमन गिल का नाम काफी उछल चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाल ही में ऐसी चर्चा होनी शुरू हुई कि दोनों रोमांटिक रिलेशनशिप में हैं। इस बात को और हवा तब मिली जब रिद्धिमा ने शादी की बात की। हालांकि बाद में एक्ट्रेस ने शुभमन गिल के साथ अफेयर की खबरों का खंडन किया।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
50 mins ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
58 mins ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
2 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
3 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
4 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
5 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
5 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
5 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
6 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines