Accident On Set Of Show Imlie: हाल ही में एक टीवी शो के सेट पर भयानक हादसा हो गया। मुंबई के फिल्म सिटी में स्टार प्लस के एक पॉपुलर शो की शूटिंग चल रही थी। लेकिन सेट पर अचानक कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद हर तरफ मातम छा गया। दरअसल, पॉपुलर शो ‘इमली’ (Imlie) की शूटिंग करते हुए एक क्रू मेंबर की जान चली गई। अब ‘इमली’ के सेट से लाइटमैन महेंद्र यादव की मौत की खबर सामने आई है। ये सुनकर सभी को बड़ा झटका लगा हैं। सेट से किसी के घायल होने की खबरें आना तो आम बात है। लेकिन इतना बड़ा हादसा और किसी की जान जाना वाकई शॉकिंग है। चलिए जानते है आखिर सेट पर कैसे क्या हुआ कि एक शख्स ने अपनी जान गवा दी।
यह भी पढ़ें: ‘मैंने खुद को शीशे के सामने थप्पड़ मारे’, 100 करोड़ की फिल्में ठुकराने पर आया Govinda का शॉकिंग बयान
लाइटमैन का हुआ निधन
बताया जा रहा है कि शो ‘इमली’ की शूटिंग के दौरान गोरखपुर के रहने वाले 23 साल के एक लाइटमैन महेंद्र यादव की करंट लगने से मौत हो गई। ये घटना दोपहर में हुई थी और इसके बाद शो की शूटिंग रोक दी गई। वहीं, अब बॉडी का पोस्टमार्टम भी हो चुका है और उनके पार्थिव शरीर को गांव भेजने की तैयारी की जा रही है। इस भयानक हादसे के बाद शो पर काम करने वाले सभी मजदूरों की सेफ्टी पर सवाल खड़े हो गए हैं।
Image Credit: Google
आए दिन होते हैं सेट पर हादसे
इस मुद्दे पर अभी तक कोई भी कोई ठोस कदम उठाया नहीं गया है। बता दें, मुंबई के शूटिंग सेट्स से आए दिन हैरान करने वाली खबरें आती ही रहती हैं। कभी सेट पर आग लग जाती है तो कभी तेंदुए का अटैक देखने को मिलता है। लेकिन इस बार तो सभी हदें पार हो गईं। इसी बीच अब शो की निर्माता गुल खान, प्रोडक्शन हाउस और स्टार प्लस पर मुकदमा दर्ज होने की मांग की जा रही है। साथ ही मृतक के परिवार को 50 लाख रुपये दिए जाने की भी डिमांड सामने आई है।
TRP में बना रहता है शो
अब देखना होगा कि मामले पर क्या कार्यवाही की जाती है। वहीं, बात अगर शो ‘इमली’ की करें तो इस शो को फैंस काफी पसंद करते हैं। लगातार शो की स्टारकास्ट बदले जाने पर भी दर्शकों का प्यार इस शो पर बरस रहा है। इसकी वजह है सभी स्टार्स की दमदार परफॉरमेंस और शो की बेहतरीन स्टोरी जिसने लोगों को बांधकर रखा है।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
9 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
13 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
13 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
14 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
15 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
16 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
16 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
17 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines