Crakk Movie Twitter Reaction: बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘क्रैक जीतेगा तो जिएगा‘ (Crakk – Jeethegaa Toh Jiyegaa!) आज 23 फरवरी को थिएटर में लग चुकी है। इस फिल्म का विद्युत के फैंस कब से इंतजार कर रहे थे क्योंकि इसमें जबरदस्त एक्शन के साथ-साथ रोमांस का भी तड़का शामिल है। फिल्म में नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने एक्टिंग और डांस दोनों किए हैं। इस स्पोर्ट एक्शन फिल्म में अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) भी अहम किरदार में हैं और एमी जैक्सन (Amy Jackson) भी लम्बे समय बाद किसी फिल्म में नजर आई हैं। ऐसे में एक्शन मूवी लवर्स इस फिल्म का पलके बिछाए इंतजार कर रहे थे।
ट्विटर पर सामने आए यूजर्स के रिएक्शन
तो चलिए जानते हैं इस सब्र का फल मीठा रहा या सड़ गया। बता दें, ‘क्रैक जीतेगा तो जिएगा’ को देख फैंस विद्युत जामवाल की जमकर तारीफ कर रहे हैं। फिल्म में उन्होंने जो परफॉरमेंस दी है अब वो सुर्खियों में बनी हुई है। सोशल मीडिया यूजर्स एक्टर के काम को काफी पसंद कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं ट्विटर यूजर्स का इस मूवी पर क्या कहना है। क्या ये कहानी उन्हें इम्प्रेस करने में कामयाब होगी या फिर फैंस ये फिल्म देख निराश हो गए। अब ट्विटर पर इस मूवी को लेकर फैंस के रिएक्शन सामने आ गए हैं और सब लोग जमकर ट्वीट कर अपनी राय देते हुए नजर आ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं ट्विटर पर ‘क्रैक’ को यूजर्स का क्या रिएक्शन मिल रहा है।
https://twitter.com/FMovie82325/status/1760861881999241721
फिल्म में क्या है कमी?
एक ट्विटर यूजर ने फिल्म देख लिखा, ‘तो क्रैक में निश्चित रूप से कुछ अनोखा चल रहा है.. लेकिन यह हर जगह है। एक एक्सट्रीम स्पोर्ट्स मूवी के लिए.. यह कभी-कभी बहुत लंबी और धीमी लगती है। एक्शन अच्छा है लेकिन उन्हें भी तेजी से संपादित किया गया है।’ एक ने कहा, ‘विद्युत जामवाल की अधिकांश फिल्मों की तरह क्रैक को भी नुकसान हुआ है: एक उच्च अवधारणा वाली एक्शन फिल्म जो उनकी शारीरिक शक्ति को दिखाती है लेकिन एक स्क्रीन प्ले पॉइंट ऑफ व्यू से लड़खड़ाती है जो बहुत सी चीजों की कोशिश करती है! यह भावनात्मक रूप से बहुत दूर है, विदेशी कलाकारों का खराब प्रदर्शन प्रस्तुत करती है और एक समय के बाद थका देने वाली है!’
https://twitter.com/theonlykumar/status/1760917493521035683/photo/1
https://twitter.com/iam_miller_07/status/1760921127201939676
https://twitter.com/ZainAliShahani6/status/1760932505610232192
यह भी पढ़ें: Article 370 के बारे में कितना जानते हैं आप? नहीं जानते तो जरूर देखें ये फिल्म
क्या है फैंस की राय?
अन्य X यूजर ने कहा, ‘क्रैक क्रैकर है। आदित्य दत्त इस एक्सट्रीम स्पोर्ट्स एक्शन एंटरटेनर में रोमांच और उत्साह डिलीवर करते हैं। विद्युत जामवाल सॉलिड हैं और अपने ए-गेम को इनोवेटिव एक्शन में लाते हैं। अर्जुन रामपाल प्रभावशाली हैं। एमी जैक्सन और नोरा ने अच्छा साथ दिया है। (3.5/5) दूसरे शख्स ने लिखा, ‘क्रैक रिव्यू- जबरदस्त हिट। क्या दमदार परफॉर्मेंस है विद्युत जामवाल सर का, उनका एक्शन होश उड़ा देने वाला है, स्टोरीलाइन अच्छी है और डायरेक्शन टॉप लेवल का है। नोरा फतेही इस फिल्म की बैक बोन हैं और अर्जुन रामपाल इस फिल्म की यूएसपी हैं।’ एक फैन ने लिखा, ‘यह फिल्म निश्चित रूप से धमाल मचाएगी! पूरी टीम को शुभकामनाएं! रॉक ऑन किंग! हम आपका समर्थन करने के लिए यहां हैं!’ तो एक ने इस फिल्म की बुराई करते हुए कहा, ‘क्या सिर दर्द फिल्म है।’
संबंधित खबरें
क्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
31 mins agoनाना पाटेकर के जन्मस्थान का ऐतिहासिक खजाना है यह समुद्री किला
1 hr agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
1 hr agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
1 hr ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
3 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
11 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
12 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
16 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
17 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines