बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की अपकमिंग फिल्म ‘कोस्टाओ’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी कस्टम अफसर बनकर 1500 किलो सोने की स्मगलिंग रोकने की कोशिश करेंगे। 3 मिनट 14 सेकंड के इस ट्रेलर में फिल्म की कहानी को लेकर मोटा-मोटा अपडेट दे दिया गया है। इस ट्रेलर में आपको 5 ऐसे कारण मिलेंगे कि आप खुद को ये फिल्म देखने से रोक नहीं पाएंगे। आपको बता दें, ‘कोस्टाओ’ 1 मई को ZEE5 पर स्ट्रीम होने वाली है।
फिल्म की कहानी
फैंस को किसी भी फिल्म को देखने की एक्साइटमेंट तब होती है, जब ट्रेलर में कहानी मजेदार हो। वहीं, ‘कोस्टाओ’ की कहानी ट्विस्ट एंड टर्न्स से भरी हुई होगी। ट्रेलर में नवाजुद्दीन सिद्दीकी कस्टम अफसर बनकर सिस्टम के फेलियर को ठीक करने के लिए निडर होकर काम करते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म में उन्हें दुश्मनों के साथ-साथ सिस्टम से भी लड़ते हुए देखने का मौका मिलेगा। सिस्टम में ही गद्दार भी हैं, जिनकी वजह से उनकी जान पर बन आएगी। आखिर में जीत किसकी होगी वो जानने के लिए 1 मई का इंतजार करना होगा।
फैमिली और काम में फंसा कोस्टाओ
इस फिल्म में एक तरफ सस्पेंस और थ्रिल है, तो दूसरी तरफ ढेर सारे इमोशंस भी हैं। एक तरफ कोस्टाओ देश के लिए अपनी ड्यूटी निभा रहा है, तो दूसरी तरफ उसकी फैमिली है। कोस्टाओ अपने काम के लिए फांसी पर लटकने के लिए भी तैयार है, लेकिन फैमिली का क्या? ऐसे में उस पर आरोप लगता है कि उसके लिए फैमिली जरूरी नहीं है। अब कोस्टाओ दोनों में से किसे चुनेगा? वो देखना दिलचस्प होगा।
डायलॉग्स
ट्रेलर में कई मजेदार डायलॉग्स हैं जैसे- ‘जो सिस्टम तुझे इतना पॉवर दिया, वहीं सिस्टम तुझे डेथ पेनल्टी देगा।’ एक डायलॉग है- ‘कोस्टाओ 24 कैरेट गोल्ड जैसा है, वैल्यू तो बहुत है, पर उसका कुछ हो नहीं सकता।’ बाकी फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी काफी गालियां देते हुए भी नजर आ रहे हैं और उनके कुछ डायलॉग्स और अंदाज को देखकर आपको ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ की भी याद आ सकती है।
रियल लाइफ स्टोरी
फिल्म की एक खास बात ये भी है कि ये एक रियल लाइफ हीरो की कहानी है। एक कस्टम अफसर जिसने पूरे क्राइम नेटवर्क को हिलाकर रख दिया था। ये सिर्फ एक लड़ाई नहीं है, बल्कि बलिदान में उकेरी गई विरासत है। ऐसे में फैंस को फिल्म की कहानी ज्यादा पसंद आएगी क्योंकि रीयलिस्टिक कहानी को ऑडियंस हमेशा ही पसंद करती है।
यह भी पढ़ें: Babil Khan को पिता Irrfan Khan की किस बात को ना मानने का पछतावा? भावुक होकर किया खुलासा
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की एक्टिंग
इस फिल्म को देखने का सबसे बड़ा कारण नवाजुद्दीन सिद्दीकी ही होंगे। वो जिस भी किरदार में नजर आते हैं, अपनी छाप छोड़ देते हैं। उनकी एक्टिंग स्किल्स कभी भी फैंस को निराश नहीं कर सकती। वहीं, इस ट्रेलर में तो वो बिल्कुल अलग किरदार में दिख रहे हैं। अब कस्टम अफसर बनकर वो स्क्रीन पर क्या जादू करते हैं? वो तो देखना बनता है। वैसे भी फिल्म में काफी वायलेंस दिख रहा है, जो नवाजुद्दीन सिद्दीकी के फैंस को अच्छा लगता है।
संबंधित खबरें
बम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
27 mins agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
1 hr ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
2 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
3 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
19 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
23 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
23 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
1 day agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 day agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines