Coolie Starcast Fees: सुपरस्टार रजनीकांत और नागार्जुन की फिल्म ‘कुली’ इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और अब लोगों को इसके रिलीज होने का इंतजार है। इस बीच अब फिल्म के सुपरस्टार्स की फीस भी रिवील हो गई है। फिल्म पर मेकर्स ने पानी की तरह पैसा बहाया है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म के लिए किसे कितनी फीस मिली है?
किस स्टार को मिली कितनी फीस?
फिल्म ‘कुली’ की स्टारकास्ट की फीस की बात करें तो टाइम्स नाउ न्यूज की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस फिल्म के लिए सुपरस्टार रजनीकांत ने 150-250 करोड़ रुपये की मोटी फीस चार्ज की है। गौरतलब है कि रजनीकांत 77 साल के हैं और वो इस उम्र में इंडिया के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले स्टार्स में से एक बन गए हैं। इस फिल्म के लिए नागार्जुन ने लगभग 24-30 करोड़ रुपये लिए हैं।
आमिर खान का कैमियो
फिल्म में बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान भी कैमियो रोल में नजर आने वाले हैं। कथित तौर पर आमिर ने फिल्म के लिए एक भी पैसा नहीं लिया है। सुनने में आया है कि आमिर ने फिल्म के अपनी फीस इसलिए नहीं चार्ज की है क्योंकि रजनीकांत के लिए उनका प्यार और सम्मान बेहद गहरा है और वो इसलिए बिना किसी फीस के 15 मिनट का कैमियो रोल कर रहे हैं।
श्रुति हासन की फीस
हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि आमिर ने अपने कैमियो के लिए 20 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। अब आमिर ने फीस ली है या नहीं, ये तो खुद एक्टर ही जानते हैं। इसके अलावा फिल्म में श्रुति हासन भी नजर आने वाली है और उन्होंने अपने रोल के लिए 4 करोड़ रुपये की फीस ली है। फिल्म ‘कुली’ में कन्नड़ सुपरस्टार उपेंद्र का भी कैमियो है और फिल्म के लिए उन्हें 4 करोड़ रुपये मिल रहे हैं।
14 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म
फिल्म के लिए सत्यराज ने 5 करोड़ रुपये लिए हैं। मलयालम अभिनेता सौबिन शाहिर ने अपने काम के लिए 1 करोड़ रुपये बतौर फीस लिए हैं। इस फिल्म में पूजा हेगड़े का डांस नंबर है और इसके लिए एक्ट्रेस ने 3 करोड़ रुपये की फीस चार्ज की है। हालांकि, मेकर्स ने अभी इसको लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। गौरतलब है कि फिल्म ‘कुली’ 14 अगस्त को रिलीज के लिए तैयार है। साथ ही फिल्म की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर ऋतिक रोशन, एनटीआर जूनियर और कियारा आडवाणी अभिनीत ‘वॉर 2’ से होगी।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19 के लिए इस हिप-हॉप जोड़ी को मिला ऑफर, मेकर्स के साथ चल रही बातचीत
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
7 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
8 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
10 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
12 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
12 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
13 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
14 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
15 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
16 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines