Prime Video South Thriller Movie: साउथ मूवीज का क्रेज ऑडियंस में बढ़-चढ़कर देखने को मिल रहा है. ऑडियंस को आजकल बॉलीवुड की फिल्मों से ज्यादा साउथ की फिल्मों को देखने में मजा आ रहा है. वहीं साउथ मूवीज को बॉलीवुड वाले भी कॉपी कर रहे हैं. आज हम एक ऐसी साउथ मूवी की बात करने जा रहे हैं जो इस साल की टॉप फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है. कमाई के मामले में इस मूवी ने ‘महावतार नरसिम्हा’ जैसी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है. हम रजनीकांत की लेटेस्ट मूवी कुली की बात कर रहे हैं. इस मूवी में आपको एक्शन के साथ-साथ सस्पेंस फुल सीन्स भी देखने को मिलेंगे.
मूवी की कहानी
74 साल की उम्र में हिट ओपनिंग देने वाले रजनीकांत ने अपने एक्शन सीन्स से सबको चौंका दिया है. इस उम्र में भी वो यंग हीरो को कड़ी टक्कर देते नजर आए. मूवी की कहानी की बात करें तो मूवी की कहानी की शुरुआत तस्करी से शुरू होती है. विशाखापत्तनम बंदरगाह पर साइमन और दयाल सोने और महंगी गाड़ियों की तस्करी का काम करते हैं. जहां मूवी के पहले ही सीन में दयाल एक कुली की हत्या कर देता है जो अंडरकवर पुलिसकर्मी होता है.
यह भी पढ़ें: रजनीकांत के बॉलीवुड डेब्यू में इस सुपरस्टार का था बड़ा हाथ, ‘थलाइवा’ को बी-टाउन में ऐसे मिला था ब्रेक
क्लाइमेक्स में ट्विस्ट
वहीं दूसरी ओर देवा बने रजनीकांत एक सख्त बॉयस होस्टल चलाते हैं. इसके बाद उनको खबर मिलती है कि उनके बचपन के दोस्त राजशेखर की मौत हो गई है. जब वो अंतिम संस्कार में जाता है तो वहां राजशेखर की लड़की श्रुति हासन से देवा की मुलाकात होती है. कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब देवा को पता चलता है कि राजशेखर की हत्या हुई है. फिर देवा अपने दोस्त के कातिल का पता लगाने लग जाता है.
देवा के साथ राजशेखर की लड़की का रोल निभाने वाली श्रुति हासन भी लग जाती हैं और दोनों विशाखापत्तनम बंदरगाह पर ही चले जाते हैं. हर मोड़ पर नए-नए ट्विस्ट आते हैं, जो आपको खूब एंटरटेन करेंगे. वहीं मूवी के क्लाइमेक्स में देवा को पता चलता है कि राजशेखर की लड़की असल में उसकी लड़की होती है. मूवी के क्लाइमेक्स को जानने के लिए आपको ‘कुली’ को प्राइम वीडियो पर देखना होगा.
यह भी पढ़ें: Coolie और War 2 में कौन चल रहा है आगे? कैसी रही Box Office पर 15वें दिन की कमाई?
मूवी की कास्ट
मूवी की कास्ट की बात करें तो इसमें रजनीकांत और श्रुति हासन के साथ-साथ नार्गाजुन अक्किनेनी, सौबिन शाहिर, सत्यराज, रचिता राम और उपेंद्र लीड रोल में हैं. इस मूवी को लोकेश कनगराज ने डायरेक्ट किया है. मूवी के गानों के साथ-साथ मूवी की कहानी भी इतनी धांसू है कि आप इसे देखकर एक पल के लिए भी बोर नहीं होंगे.
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
10 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
10 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
12 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
13 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
14 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
15 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
15 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
15 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
16 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines