Coolie vs War 2 Day 4 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर एक तरफ ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘वॉर 2’ और दूसरी ओर रजनीकांत की मूवी ‘कुली’ ने अपनी पकड़ बना रखी है। दोनों फिल्में एक साथ टिकट खिड़की पर आई थी और दोनों ने तीन दिन में जमकर कमाई की है। इस बीच अब दोनों ही फिल्मों की चौथे दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं। आइए जानते हैं कि किस फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है?
फिल्म ‘वॉर 2’ की कमाई
Sacnilk.com के अनुसार, फिल्म ‘वॉर 2’ ने अपनी रिलीज के चौथे दिन यानी पहले संडे को 29.7 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसी के साथ अगर फिल्म की टोटल कमाई पर गौर करें तो चार दिन में इस फिल्म ने 172.3 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। फिल्म 150 करोड़ क्लब के आंकड़े को पार कर चुकी है और 200 करोड़ क्लब में एंट्री करने की ओर बढ़ रही है। हालांकि, अभी फिल्म की चौथे दिन की कमाई के ये आंकड़े ऑफिशियल नहीं है।
फिल्म ‘कुली’ का कलेक्शन
इसके अलावा अगर फिल्म ‘कुली’ की बात करें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले रविवार को 30.84 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसी के साथ फिल्म की टोटल कमाई 190.09 करोड़ रुपये हो गई है। फिल्म की कमाई के चौथे दिन के आंकड़ों में बदलाव हो सकता है। इसके अलावा फिल्म को 200 करोड़ क्लब के लिए सिर्फ 9.91 करोड़ रुपये की जरूरत है, जो ये फिल्म जल्द ही कमा लेगी।
दोनों फिल्मों की कमाई
साथ ही अगर दोनों फिल्मों की बीते तीन दिन की कमाई पर नजर डाले तो ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘वॉर 2’ ने अपनी रिलीज के पहले दिन 52 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म ने दूसरे दिन 57.35 करोड़ रुपये कमाए और तीसरे दिन इस फिल्म के खाते में 33.25 करोड़ रुपये आए। वहीं, अगर फिल्म ‘कुली’ की बात करें तो इस फिल्म ने पहले दिन 65 करोड़ रुपये कमाई, दूसरे दिन 54.75 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 39.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
यह भी पढ़ें- Elvish Yadav के अलावा ये चेहरे भी गुरुग्राम में निशाने पर, किसी पर हुई फायरिंग, तो किसी को उतारा मौत के घाट
संबंधित खबरें
'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
8 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
8 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
10 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines