हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Coolie और War 2 में कौन चल रहा है आगे? कैसी रही Box Office पर 15वें दिन की कमाई?

Coolie और War 2 में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। हालांकि दोनों मूवीज की कमाई में अब धीरे-धीरे गिरावट देखने को मिल रही है। चलिए जानते हैं की 15वें दिन कैसी रही दोनों फिल्मों की परफॉरमेंस।

विज्ञापन

रजनीकांत की ‘कुली’ और ऋतिक रोशन की ‘वॉर 2’ बॉक्स ऑफिस पर 15वें दिन भी एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देती नजर आ रही हैं। वीकेंड खत्म होने के बाद दोनों फिल्मों की कमाई में गिरावट जरूर दर्ज की गई है, लेकिन इसके बावजूद इन मूवीज ने इस साल की कई बड़ी रिलीज को पछाड़ दिया है। 15वें दिन दोनों फिल्मों की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में कमी देखने को मिली। आइए जानते हैं अब तक इन फिल्मों ने कुल कितनी कमाई की है।

कैसी रही ‘वॉर 2’ की परफॉरमेंस?

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक ऋतिक रोशन की ‘वॉर 2’ ने 15वें दिन सिनेमाघरों में करीब 1.50 करोड़ कि कमाई की। इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 6.30% रही, जिसमें कि मॉर्निंग शो में 5.03% लोग, आफ्टरनून शो में 6.87% लोग और इवनिंग शो में 7.01% लोग दिखे। मूवी ने भारत में अब तक टोटल 231.25 करोड़ कि कमाई की। 

‘कूली’ ने कितने पैसे कमाए? 

कूली ने वॉर 2 के मुकाबले 15वें दिन ज्यादा अच्छा परफॉर्म किया। कूली ने 15वें दिन 1.75 करोड़ कि कमाई की। फिल्म की तेलगु ऑक्यूपेंसी 12.62% रही। मॉर्निंग शो में 11.96% की ऑक्यूपेंसी, आफ्टरनून शो में 13.38% ऑक्यूपेंसी और इवनिंग शो में 12.52% कि ऑक्यूपेंसी रही। कूली ने 15 दिनों में वर्ल्डवाइड 500 करोड़ कि टोटल कमाई की है। 

विज्ञापन

कैसा रहा ‘कूली’ का अबतक का ओवरआल परफॉरमेंस ?

गणेश चतुर्थी (27 अगस्त) के मौके पर ‘कुली’ की कमाई में 33% की बढ़त देखने को मिली थी। हालांकि पिछले शनिवार को फिल्म की कमाई में 79% की बढ़ोतरी हुई थी, लेकिन उसके बाद सोमवार को फिर गिरावट देखने को मिली। अब वीकेंड करीब है और देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म की कमाई में दोबारा उछाल आता है या नहीं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola