FIR Against India’s Got Latent Contestant: अक्सर अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाले कॉमेडियन समय रैना के शो ‘इंडिया गॉट लेटेंट’ में हाल ही में अरुणाचल प्रदेश की एक कंटेस्टेंट द्वारा की गई विवादास्पद टिप्पणी ने हंगामा मचा दिया है। इस मामले में अब एफआईआर भी दर्ज हो चुकी है, जिसे लेकर शो और उसके प्रतिभागियों की आलोचना हो रही है। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।
समय रैना के शो की कंटेस्टेंट पर FIR
समय रैना के शो में हाल ही में अरुणाचल प्रदेश की रहने वालीं जेस्सी नवाम ने हिस्सा लिया था। अपनी परफॉर्मेंस के दौरान जेस्सी ने मजाकिया अंदाज में अपने राज्य के लोगों के बारे में कुछ आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। जब समय रैना ने उनसे पूछा कि क्या उन्होंने कभी कुत्ते का मांस खाया है, तो जेस्सी नवाम ने जवाब दिया कि उन्होंने तो कभी नहीं खाया, लेकिन अरुणाचल प्रदेश के लोग इसे खाते हैं। इसके बाद उन्होंने ये भी कहा, ‘मेरे दोस्त इसे खाते हैं, वो कभी-कभी अपने पालतू जानवरों को भी खा लेते हैं।’
बलराज को लगा जेस्सी ने किया मजाक
जेस्सी की ये टिप्पणी शो में उस वक्त को मजाक के तौर पर देखी गई लेकिन बाद में ये काफी विवादित हो गई। शो में दूसरे पैनलिस्ट बलराज सिंह घई ने इसे केवल मजाक करार दिया और कहा कि जेस्सी बस ये बाते करके मजा ले रही हैं। लेकिन जेस्सी नवाम का दावा था कि उनकी टिप्पणी सही थी और उन्होंने जो कहा, वो पूरी तरह सच है।
जेस्सी के खिलाफ हुई एफआईआर
इस एपिसोड के यूट्यूब पर ऑन एयर होने के बाद अब अरुणाचल प्रदेश के एक निवासी अरमान राम वेली बाखा ने इस पर एफआईआर दर्ज करवाई है। एफआईआर की कॉपी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें अरमान ने इस बात की शिकायत की कि जेस्सी नवाम ने अरुणाचल प्रदेश के मूल निवासियों के बारे में अपमानजनक टिप्पणियां की हैं। एफआईआर में ये भी कहा गया है कि ‘मैं आपसे विनम्र अनुरोध करता हूं कि इस मामले में जल्दी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में कोई और ऐसा न करे जैसा जेस्सी नवाम ने किया।’
कब हुई एफआईआर?
ये एफआईआर 31 जनवरी 2025 को दर्ज की गई है और ये इटानगर पुलिस स्टेशन के अधिकारी को लिखवाई गई है। इस विवाद ने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी है और अब तक समय रैना या ‘इंडिया गॉट लेटेंट’ के टीम सदस्य की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
यह भी पढ़ें: 4 करोड़ में बनी Shah Rukh की फिल्म ने छापे 102 करोड़, चार बार रिजेक्ट करने के बाद किया रोल
संबंधित खबरें
अभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
1 hr agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
2 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
2 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
3 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
3 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
4 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
15 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
15 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
1 day agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines