Bigg Boss 2: सलमान खान का पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 18 इन दिनों दर्शकों का जमकर मनोरंजन कर रहा है। वीकेंड का वार में सलमान खान की घरवालों की क्लास लगाते नजर आए। जो लोग बिग बॉस देखते हैं, उनको ये तो पता ही होगा कि अगर शो का कोई भी नियम तोड़ा जाता है, तो उसके लिए सजा मिलती है या फिर घर से बाहर जाना पड़ता है। आज हम आपको शो से जुड़ा एक ऐसा ही किस्सा बता रहे हैं। आइए जानते हैं…
शो का दूसरा सीजन
दरअसल, बात आज की या फिर इस बार के सीजन की नहीं है बल्कि शो के दूसरे सीजन की है। जी हां, तब हुआ कुछ ऐसा था कि घरवालों को राशन नहीं मिला था, तो घर का दरवाजा तोड़कर कंटेस्टेंट्स घर के बाहर आ गए थे और लोनावला के ढाबे पर उन्होंने खाना खाया था। अगर बिग बॉस के घर में कोई भी आता है, तो सीजन पूरा होने तक उसे शो के घर में ही रहना है और वो तब तक शो के घर से रहता है अगर कोई एलिमिनेशन नहीं हुआ है।
घर से बाहर गए फाइनलिस्ट
बिग बॉस के सीजन 2 में हुआ कुछ ये कि शो का फिनाले वीक था और शो के घर में फाइनलिस्ट के तौर पर पांच कंटेस्टेंट बचे थे, जो सब मेल थे। इन सभी में से किसी को भी खाना बनाना नहीं आता था। शो के घर में जो आखिरी फीमेल खाना बनाती थी, वो घर से बाहर हो गई थी। इसके बाद जब इन पांचों लोगों को भूख लगी और इन्हें खाने के लिए कुछ नहीं मिला तो इन्होंने परेशान होकर घर का दरवाजा तोड़ दिया।
लोनावाला के ढाबे पर खाना
इतना ही नहीं बल्कि कथित तौर पर ये लोग लोनावाला में एक ढाबे पर गए और वहां जाकर सबसे पहले खाना खाया। इसका नतीजा ये हुआ कि फिनाले वीक के दौरान बिग बॉस ने इन सभी लोगों को बाहर का खान ही दिया। इतना ही नहीं बल्कि इस घटना के बाद कंटेस्टेंट के बीच शो में घर से बाहर जाने पर बिग बॉस ने इन पर 2 करोड़ रुपये की पेनल्टी लगाई, क्योंकि इन्होंने कॉन्ट्रैक्ट का उल्लघंन किया था।
अब है शो का 18वां सीजन
गौरतलब है कि अब बिग बॉस का 18वां सीजन चल रहा है और शो का हर सीजन दर्शकों के लिए बेहद खास होता है। दर्शक बेसब्री से शो के हर सीजन का इंतजार करते हैं। इस बार देखने वाली बात होगी कि कौन शो का विनर होगा।
यह भी पढ़ें- Lawrence Bishnoi से क्यों मिलना चाहती हैं Somy Ali? सामने आई Salman Khan की एक्स गर्लफ्रेंड के दिल की बात
संबंधित खबरें
'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
5 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
5 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
7 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines