साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा को लेकर मुश्किलें बढ़ रही हैं। अभिनेता के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। जैसे ही खबर सामने आई, तो विजय के फैंस टेंशन में आ गए कि आखिर ऐसा क्या हुआ, जो विजय के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई। आइए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला और किस आरोप में विजय के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है?
किस आरोप में शिकायत दर्ज?
अभिनेता विजय देवरकोंडा के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। विजय पर आरोप है कि उन्होंने कथित तौर पर आदिवासी समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बयान दिया है। ‘ज्वाइंट एक्शन कमेटी ऑफ ट्राइबल कम्युनिटी’ के अध्यक्ष नेनावथ अशोक कुमार ने विजय के खिलाफ ये मामला दर्ज करवाया है। अशोक कुमार का दावा है कि फिल्म ‘रेट्रो’ के प्री-रिलीज इवेंट में विजय ने आपत्तिजनक बयान दिया।
विजय ने दिया विवादित बयान
अध्यक्ष नेनावथ का कहना है कि विजय की इस बयानबाजी से आदिवासी समुदाय का अपमान हुआ है। नेनावथ के आरोप के बाद साइबराबाद के रायदुर्गम पुलिस स्टेशन में अभिनेता के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। वहीं, मामले की जांच भी शुरू हो गई है। विजय के बयान की बात करें तो उन्होंने कहा था कि जिस तरह पहले आदिवासी कबीले लड़ते थे, उसी तरह से अब भारत और पाक लड़ रहे हैं।
फिल्म ‘रेट्रो’ 1 मई को हुई थी रिलीज
विजय की ये बात ‘ज्वाइंट एक्शन कमेटी ऑफ ट्राइबल कम्युनिटी’ को पसंद नहीं आई और इसी वजह से उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। इसी के साथ अगर उनकी फिल्मों की बात करें तो अभिनेता 1 मई को उनकी फिल्म ‘रेट्रो’ रिलीज हुई थी। फिल्म लोगों को बेहद पसंद आई थी और दर्शकों ने इसकी खूब तारीफ भी की थी। हालांकि, अब देखने वाली बात होगी कि ये मामला कहां तक जाता है?
यह भी पढ़ें- Sai Ketan Rao ने अपकमिंग प्रोजेक्टस पर की बात, OTT को लेकर क्या बोले एक्टर?
संबंधित खबरें
क्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
2 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
3 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
3 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
4 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
5 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
14 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
15 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
18 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
20 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines