Commando Teaser Out: बॉलीवुड के जाने माने फिल्म मेकर विपुल अमृतलाल शाह ‘कमांडो’ पर वेब सीरीज बना रहे हैं। ‘कमांडो’ फ्रेंचाइजी की तीनों फिल्में एक्शन से भरपूर थीं और उन्हें दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था।
‘कमांडो’ फ्रेंचाइजी के तीनों ही भागों में अभिनेता विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) ने अहम रोल प्ले किया था। वहीं, अब फैंस को ‘कमांडो’ सीरीज का भी बेसब्री से इंतजार है और इसकी पहली झलक भी अब सामने आ गई है।
Commando का टीजर आउट
बता दें कि ‘कमांडो’ को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट है। इस बीच अब मेकर्स ने 24 जुलाई को अपकमिंग सीरीज का टीजर भी जारी कर दिया है। ‘कमांडो’ के टीजर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया गया है। टीजर में प्रेम परीजा (Prem Parrijaa) का एक्शन देखने को मिल रहा है। साथ ही प्रेम की दमदार फाइटिंग को देखकर लोगों को विद्युत जामवाल की याद आ गई।
एक्शन मोड़ में नजर आई अदा शर्मा
टीजर की बात करें तो इसकी शुरुआत बर्फीली पहाड़ियों के बीच जबरदस्त एक्शन सींस से होती है। प्रेम परीजा ने तो अपने एक्शन से फैंस के होश उड़ा दिए हैं, लेकिन कुछ सेकेंड्स में नजर आईं अदा शर्मा ने भी अपने एक्शन अवतार में सभी को हैरान कर दिया है। ब्लैक ड्रेस में बंदूक के साथ अदा के एक्शन ने फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ा दी है।
डिज्नी + हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी सीरीज
बता दें दि ‘कमांडो’ सीरीज में प्रेम परीजा ने विद्युत जामवाल को रिप्लेस किया है। वहीं, इस मचअवेटेड सीरीज को पॉपुलर ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी + हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा। हालांकि, अभी तक मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है। इस सीरीज में अदा शर्मा, प्रेम परीजा मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आने वाले हैं।
वर्कफ्रंट
इसके साथ ही अगर अदा शर्मा के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस आखिरी बार सुदीप्तो सेन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ में नजर आई थीं। इस फिल्म को लोगों ने खूब प्यार दिया। वहीं, प्रेम परीजा इस सीरीज से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाले हैं। इससे पहले उन्होंने साल 2019 में आई फिल्म ‘बाटला हाउस’ और ‘सत्यमेव जयते 2’ में एक सहायक निर्देशक के रुप में काम किया है।
संबंधित खबरें
जाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
1 hr agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
2 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
3 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
3 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
4 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
23 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines