Shakti Kapoor Target kidnappers: कॉमेडियन सुनील पॉल (Sunil Paul) और मुशताक ख़ान (Mushtaq Khan) के बाद एक और सुपरस्टार था किडनेपर्स के निशाने पर। हम बात कर रहे हैं शक्ति कपूर (Shakti Kapoor) की जिनका अपहरण होने वाला था। किडनैपिंग केस में चौंकाने वाला खुलासा हुआ तो पूरी इंडस्ट्री में हलचल मच गई। आरोपियों के गिरफ्तार होने के बाद ये सच सामने आया। अभिनेता मुश्ताक मोहम्मद खान को दिल्ली के एयरपोर्ट से किडनैप कर लाखों रुपये फिरौती मांगने वाले सभी आरोपी अब सलाखों के पीछे हैं। उन्हें उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से अरेस्ट किया गया है।
पुलिस ने पूछताछ की तो सच आया सामने
गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि वो आरोपी शक्ति कपूर को अरेस्ट करने की साजिश रच रहे थे। बिजनौर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिषेक झा ने शनिवार को विवरण साझा करते हुए कहा कि मुश्ताक खान के इवेंट मैनेजर शिवम यादव ने 9 दिसंबर को शिकायत दर्ज कराई थी। अब पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
यह भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन को पीछे छोड़ सेक्सिएस्ट मैन चुने गए थे जाकिर हुसैन, तबला वादक की अनसुनी बातें
शक्ति कपूर थे किडनैपर के निशाने पर
आपको जानकर हैरानी होगी की न सिर्फ मुश्ताक खान बल्कि शक्ति कपूर भी किडनेपर्स के निशाने पर थे। अरेस्ट किए गए आरोपियों ने ये सनसनी फैलाने वाला खुलासा किया। अभी लवी समेत गिरोह के अन्य लोगों को अरेस्ट करने की मुहिम जारी है। पुलिस ने बताया कि लवी गैंग ने स्त्री 2 की स्टार यानी श्रद्धा कपूर के पापा का अपहरण करने का पूरा प्लान बना लिया था। अभी तक 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है बाकी की तलाश जारी है।
किडनैपिंग गैंग में शामिल हैं 10 लोग
आपको बता दें कि इस किडनैपिंग गैंग में टोटल 10 लोग शामिल हैं। अब तक 4 तो गिरफ्तार हो चुके हैं, बाकी 6 की तलाश जारी है। शक्ति कपूर का नाम सामने आने के बाद से पुलिस और भी ज्यादा चौकन्नी हो गई है। वहीं सुनील पॉल ने बताया कि उनका 2 दिसंबर को किडनैप हुआ था जब वो एक इवेंट के लिए जा रहे थे।
मुश्ताक खान का कब हुआ था अपहरण
सुनील पॉल के बाद 20 नवंबर को मुश्ताक खान का अपहरण हुआ। वो भी एक इवेंट के लिए जा रहे थे। जैसे वो कार में बैठे तो उन्हें अपहरण कर लिया गया और उनसे 1 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी। हालांकि फिलहाल मुश्ताक खान और सुनील पॉल दोनों ही अपने परिवार के साथ हैं और सेफ हैं।
यह भी पढ़ें: सगे भाई जिन्हें शुरुआत में मिला स्टारडम, फिर शुरु हुआ डाउनफॉल, 2023 में रचा डाला इतिहास
संबंधित खबरें
हनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
1 hr agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
2 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
3 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
4 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
5 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
5 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
6 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines