Sunil Pal Missing: मनोरंजन जगत से बेहद हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। कॉमेडियन सुनील पाल (Sunil Pal) का कोई पता नहीं है और वो लापता हो गए हैं दरअसल, अभिनेता दो दिन से गायब हैं और उनका कुछ पता नहीं लग रहा है। साथ ही एक्टर के परिवार से फितौरी की मांग भी की जा रही है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और कॉमेडियन की तलाश शुरू कर दी है। सुनील पाल के अचानक गायब होने से ना सिर्फ उनका परिवार बल्कि फैंस भी बेहद परेशान हो गए हैं।
अचानक गायब हुए सुनील पाल
जैसे ही सुनील पाल के गायब होने की खबर सामने आई, वैसे ही इंटरनेट पर हलचल बढ़ गई। हर कोई सुनील को लेकर परेशान नजर आ रहा है। हालांकि अभी तक सुनील को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है और अभी कुछ भी कहा नहीं जा सकता, लेकिन मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि सुनील ना सिर्फ लोगों को हंसाते हैं बल्कि हर एक मुद्दे पर भी खुलकर बात करते हैं। ऐसे में उनका यूं गायब होना तमाम तरह के सवाल उठा रहा है।
कहां हैं सुनील पाल?
मिली जानकारी की मानें तो कहा जा रहा है कि सुनील पाल मुंबई से बाहर किसी शो को करने के लिए गए थे। इस हिसाब से उन्हें आज वापस लौटना था, लेकिन वो वापस नहीं आए। सुनील ना तो अपने घर आए हैं और ना ही उनका फोन लग रहा है और ना ही उन्होंने किसी भी तरह से कोई जानकारी अपने परिवार को दी है। ऐसे में तमाम तरह के सवाल उठ रहे हैं। साथ ही सबसे बड़े सवाल ये कि कहां हैं सुनील पाल?
गुमशुदगी, अपहरण या पब्लिसिटी स्टंट?
जैसे ही सुनील पाल के यूं गायब होने की खबर सामने आई, तो इस पर लोगों ने रिएक्ट भी किया। एक तरफ जहां सुनील के फैंस परेशान हैं और उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं, तो दूसरी ओर ये भी सवाल उठ रहा है कि क्या ये सच में कोई गुमशुदगी है या फिर या कोई अपहरण या फिर ये पब्लिसिटी स्टंट है? हालांकि इसको लेकर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता क्योंकि पुलिस की जांच में अभी कुछ सामने नहीं आया है।
पत्नी पहुंची थाने
सुनील पाल की फैमिली उनसे संपर्क करने की कोशिश कर रही है, लेकिन उनसे कोई कनेक्ट नहीं कर पा रहा है। सुनील की वाइफ ने उन्हें कई बार फोन किया और उनसे बात करने की कोशिश की, लेकिन उनका फोन बंद आ रहा है। इसके बाद अब सुनील की वाइफ पुलिस के पास गई हैं और उन्होंने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि सुनील के परिवार को अलग-अलग नंबर से फोन आ रहे हैं और फिरौती की मांग की जा रही है।
मिल गए सुनील पाल
बता दें कि शिकायत दर्ज कराने के कुछ घंटे में सुनील वापस आ गए। पत्नी सरिता ने बताया है कि सुनील अब ठीक हैं और दिल्ली से मुंबई आ रहे हैं। आगे उन्होंने कहा कि मैं अभी आपको ज्यादा कुछ नहीं बता पाऊंगी। अभी मैं पुलिस स्टेशन में ही हूं।
यह भी पढ़ें- Anupamaa से एक और किरदार ने मोड़ा मुंह, क्या शो की TRP पर पड़ेगा असर?
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
3 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
3 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
5 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
7 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
7 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
8 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
9 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
10 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines