मिल गए कॉमेडियन Sunil Pal, पत्नी ने कहा-'अभी ज्यादा कुछ नहीं बता पाऊंगी'

Sunil Pal Missing: कॉमेडियन सुनील पाल (Sunil Pal) का कोई पता नहीं है और वो लापता हो गए हैं दरअसल, अभिनेता दो दिन से गायब हैं और उनका कुछ पता नहीं लग रहा है। सुनील के अचानक गायब होने से हर कोई परेशान हो गया है।

Sunil Pal

Sunil Pal

Sunil Pal Missing: मनोरंजन जगत से बेहद हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। कॉमेडियन सुनील पाल (Sunil Pal) का कोई पता नहीं है और वो लापता हो गए हैं दरअसल, अभिनेता दो दिन से गायब हैं और उनका कुछ पता नहीं लग रहा है। साथ ही एक्टर के परिवार से फितौरी की मांग भी की जा रही है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और कॉमेडियन की तलाश शुरू कर दी है। सुनील पाल के अचानक गायब होने से ना सिर्फ उनका परिवार बल्कि फैंस भी बेहद परेशान हो गए हैं।

विज्ञापन

अचानक गायब हुए सुनील पाल

जैसे ही सुनील पाल के गायब होने की खबर सामने आई, वैसे ही इंटरनेट पर हलचल बढ़ गई। हर कोई सुनील को लेकर परेशान नजर आ रहा है। हालांकि अभी तक सुनील को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है और अभी कुछ भी कहा नहीं जा सकता, लेकिन मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि सुनील ना सिर्फ लोगों को हंसाते हैं बल्कि हर एक मुद्दे पर भी खुलकर बात करते हैं। ऐसे में उनका यूं गायब होना तमाम तरह के सवाल उठा रहा है।

विज्ञापन

कहां हैं सुनील पाल?

मिली जानकारी की मानें तो कहा जा रहा है कि सुनील पाल मुंबई से बाहर किसी शो को करने के लिए गए थे। इस हिसाब से उन्हें आज वापस लौटना था, लेकिन वो वापस नहीं आए। सुनील ना तो अपने घर आए हैं और ना ही उनका फोन लग रहा है और ना ही उन्होंने किसी भी तरह से कोई जानकारी अपने परिवार को दी है। ऐसे में तमाम तरह के सवाल उठ रहे हैं। साथ ही सबसे बड़े सवाल ये कि कहां हैं सुनील पाल?

विज्ञापन

गुमशुदगी, अपहरण या पब्लिसिटी स्टंट?

जैसे ही सुनील पाल के यूं गायब होने की खबर सामने आई, तो इस पर लोगों ने रिएक्ट भी किया। एक तरफ जहां सुनील के फैंस परेशान हैं और उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं, तो दूसरी ओर ये भी सवाल उठ रहा है कि क्या ये सच में कोई गुमशुदगी है या फिर या कोई अपहरण या फिर ये पब्लिसिटी स्टंट है? हालांकि इसको लेकर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता क्योंकि पुलिस की जांच में अभी कुछ सामने नहीं आया है।

पत्नी पहुंची थाने

सुनील पाल की फैमिली उनसे संपर्क करने की कोशिश कर रही है, लेकिन उनसे कोई कनेक्ट नहीं कर पा रहा है। सुनील की वाइफ ने उन्हें कई बार फोन किया और उनसे बात करने की कोशिश की, लेकिन उनका फोन बंद आ रहा है। इसके बाद अब सुनील की वाइफ पुलिस के पास गई हैं और उन्होंने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि सुनील के परिवार को अलग-अलग नंबर से फोन आ रहे हैं और फिरौती की मांग की जा रही है।

विज्ञापन

मिल गए सुनील पाल 

बता दें कि शिकायत दर्ज कराने के कुछ घंटे में सुनील वापस आ गए। पत्नी सरिता ने बताया है कि सुनील अब ठीक हैं और दिल्ली से मुंबई आ रहे हैं। आगे उन्होंने कहा कि  मैं अभी आपको ज्यादा कुछ नहीं बता पाऊंगी। अभी मैं पुलिस स्टेशन में ही हूं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ